CRICKET

अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया, सेमीफाइनल के लिए ठोका दाव, Point Table में बड़ा उलटफेर

विश्वकप 2023 के 30वें मैच में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल के लिए अपना दावा और मजबूत कर लिया है. इस मैच में श्रीलंका पहले बल्ले…

विश्वकप 2023 के 30वें मैच में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल के लिए अपना दावा और मजबूत कर लिया है. इस मैच में श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 241 रन पर सिमट गई थी. इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 45.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाकर जीत हासिल की.

अफगानिस्तान की तरफ से अजमतुल्ला उमरजई ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए. इसके अलावा रहमत शाह ने 62, कप्तान हशमतुल्ला शहीदी ने 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. अफगानिस्तान की शुरूआत खराब रही थी और उसने पहला विकेट शून्य के स्कोर पर ही गवां दिया था. लेकिन उसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई.

श्रीलंका की ओर से ओपनर पथुम निसांका ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए, जबकि कप्तान कुसल मेंडिस ने 39 रन की पारी खेली. सदीरा समरविक्रमा ने 36 रन बनाए. अफगानिस्तान की ओर से फजलहक फारुकी ने 4 विकेट लिए. मुजीब उर रहमान को 2 विकेट मिले. निसांका की 46 रन की पारी के बाद कोई बैटर टिक नहीं सका. सभी बल्लेबाज 40 से कम के स्कोर आउट हुए, हांलाकि कुसल मेंडिस ने पारी संभालने की कोशिश की. कप्तान ने पहले निसांका के साथ 62 रन की पार्टनरशिप की और फिर समरविक्रमा के साथ 50 रन जोड़े.

अफगानिस्तान के लिए फज़ल हक फारूखी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट हासिल किए. इसके अलावा मुजीब उर रहमान को 2 विकेट मिले. एक-एक विकेट राशिद खान और अज़मतुल्ला ने लिया.

प्वाइंट टेबल में बड़ा बदलाव

बीते साप्ताह पाकिस्तान को हराकर बड़ा झटका देने वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को एक और झटका दे दिया. अफगानिस्तान की टीम 6 मैच में 6 अंक के साथ पांचवे स्थान पर आ गई है. उसने श्रीलंका और पाकिस्तान दोनो टीमों को पीछे छोड़ दिया है. अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अगले तीन मैच बड़े रन रेट के साथ जीतने होंगे. इस उसका एक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से भी होना है.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *