अब ऐसा दिखता है ‘तुमसे अच्छा कौन है’ का एक्टर, 16 साल से गुमनामी में बिता रहे हैं जीवन

·

अब ऐसा दिखता है ‘तुमसे अच्छा कौन है’ का एक्टर, 16 साल से गुमनामी में बिता रहे हैं जीवन

फ़िल्म ‘तुमसे अच्छा कौन है’ तो आपने देखी ही होगी, और इस फिल्म के हीरो को भी आप जानते ही होंगे, आज हम बात करने जा रहे हैं इसी फिल्म के हीरो नकुल कपूर (Nukul Kapoor) की. इस फिल्म में नकुल ने लीड किरदार निभाया था, उनके अपोजिट थीं किम शर्मा और आरती छाबड़िया, फिल्म में नकुल का देसी अंदाज सभी को भा गया और वह रातों रात स्टार बन गए. लेकिन इस फिल्म के बाद उन्हें लाइमलाइम में नहीं देखा गया, चलिए जानते हैं आज कहां हैं और क्या करते हैं नकुल.

जानिए अब कहां Nukul Kapoor

फिल्म ‘तुमसे अच्छा कौन है’ से बॉलीवुड में पॉपुलर होने वाले नकुल कपूर को आज उनके फैंस करीब करीब भुला चुके हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब ये एक्टर, लड़कियों के दिलों पर राज करता था. लड़कियां पहली ही फिल्म के बाद चॉकलेट ब्वॉय नकुल की दीवानी हो गई थीं, नकुल ने अपने करियर की शुरुआत 1998 में ‘हो गई है मोहब्बत तुमसे’ एलबम से की थी.

इसके बाद उन्होंने साल 2001 में फिल्म ‘आजा मेरे यार’ में काम किया था, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, इसके बाद साल 2002 में नकुल को फिल्म ‘तुमसे अच्छा कौन है’ मिली.

इस फिल्म के बाद पूरे देश में उनके फैंस बन गए थे, उन्होंने पैसा भी खूब कमाया लेकिन वो इस स्टारडम को संभाल नहीं पाए, फिल्म के गाने सुपरहिट रहे थे.

तुमसे अच्छा कौन है' के इस हीरो की इतनी बुरी हालत हुई कि अब कर रहा योगा  इंस्ट्रक्टर की नाैकरी - Nakul Kapoor Now A Yoga Teacher - Entertainment  News: Amar Ujala

लेकिन इस फिल्म के बाद नकुल को फिल्मों के कुछ खास ऑफर नहीं मिले, उन्होंने साल 2005 में टीवी सीरियल Terminal City में काम किया था, लंबे समय तक काम ना मिलने से उन्होंने बॉलीवुड से नाता तोड़ने का फैसला लिया.

ऐसी ही रोचक और मज़ेदार खबरों के लिए सबसे पहले www.thefocslive.com पर बने रहे. आप हमें फेसबुकट्वीटर और गूगल न्यूज़ पर भी फॉलो कर सकते हैं.

thefocuslive

Written by

thefocuslive

View all articles by thefocuslive →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *