CRICKET

टीम इंडिया में सबसे बढ़िया खाना कौन पकाता है ? सिराज व जडेजा ने दिया मजेदार जवाब

टीम इंडिया वर्ल्डकप में अपना तीसरा मैच चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेलेगी| हालांकि उससे पहले एक VIDEO सामने आया जिसमे टीम इंडिया के खिलाड़ी मजेदार सवालों के जवाब दे रहे हैं| स्टार स्पोर्ट्स ने गुरुव…

टीम इंडिया वर्ल्डकप में अपना तीसरा मैच चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेलेगी| हालांकि उससे पहले एक VIDEO सामने आया जिसमे टीम इंडिया के खिलाड़ी मजेदार सवालों के जवाब दे रहे हैं| स्टार स्पोर्ट्स ने गुरुवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया।

इस वीडियो में सबसे पहले खिलाड़ियों को टीम इंडिया के के सबसे शांत सदस्य का नाम बताने को कहा गया। इसके जवाब में टीम इंडिया के उपकप्तान केएल राहुल ने अपना ही नाम बताया। वहीं हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा ने हँसते हुए कहा, ‘इस टीम में कोई भी शांत खिलाड़ी नहीं है। कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या भी जडेजा से सहमत नजर आये। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इस सवाल के जवाब में जसप्रीत बुमराह का नाम लिया।

इसके बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों से उस खिलाड़ी का नाम बताने को कहा गया जिसे पार्टी करना ज्यादा पसंद है। इसके जवाब में राहुल, कुलदीप, सिराज ने इशान किशन का नाम सुझाया| वहीं जड्डू जडेजा नेविकेटकीपर इशान और शुभमन गिल के नाम बताये।

अगले सवाल में टीम के बेस्ट कुक के नाम को बताने के लिए कहा गया। राहुल ने कहा, ‘मुझे इसके बारे में कोई आईडिया नहीं है, क्योंकि अभी तक मुझे किसी ने बुलाया नहीं किया है। जडेजा ने अंदाजा लगाते हुए किंग कोहली का नाम लिया और सिराज ने अपने साथी गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम बताया।

अगले सवाल में भारतीय खिलाड़ियों से उस प्लेयर का नाम बताने को कहा गया जो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहता है। इसके जवाब में विकेटकीपर बल्लेबाज KL राहुल ने कहा, ‘विराट कोहली।’ वहीं स्पिनर जडेजा ने कहा, ‘टीम में 2-3 खिलाड़ी ऐसे हैं जैसे कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।’ वहीं हार्दिक पांड्या और मोहम्मद सिराज ने ऑफ़ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का नाम लिया।

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *