CRICKET

विलियम्सन ने ठोका दोहरा शतक, ईश सोढी ने 180 गेंद खेल मचाया गदर, NZ ने ठोके 612 रन, अबरार का धमाल

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज़ का पहला मुकाबला कराची में खेला जा रहा है. इस मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 612 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की. इस दौरान केन विलियम्सन ने शानदार दोहरा शतक बनाया.

कल के 6 विकेट पर 440 रन से आगे बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम के लिए विलियम्सन और ईश सोढ़ी ने सातवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 159 रन की साझेदारी की. इस दौरान ईश सोढ़ी ने 65 रन की जूझारू पारी खेली. उन्होने अपनी पारी में 180 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके लगाए.

Image

वहीं दूसरी तरफ विलियम्सन ने अपना दोहरा शतक बनाया. उन्होने 393 गेदों का दोहरा शतक पूरा किया. जिसमें उन्होने 21 चौके और एक छक्का लगाया. जिसके दम पर कीवी टीम ने 194.5 ओवर में 9 विकेट खोकर 619 रन पर पारी घोषित की.

इससे पहले दूसरे दिन ड्वेन कॉनवे 92 रन पर आउट हुए थे. कॉनवे ने अपनी पारी में 176 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके लगाए. सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक बनाया. उन्होने 191 गेदों पर 131 रन बनाए.

पाकिस्तान की तरफ से अबरार अहमद ने 5 विकेट लिए. इसके अलावा नौमान अली को 3 विकेट मिले. एक विकेट मोहम्मद वसीम जूनियर ने अर्जित किया.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *