BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

6,6,6,6 जड़ पाक बल्लेबाज ने मचाई तबाही, आखिरी ओवर में विंडीज को रौंदा, बाबर ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी

पाकिस्तान (Pakistan) ने वेस्टइंडीज (West Indies) को पहले वनडे मुकाबले में 5 विकेट से शिकस्त दी| इसके साथ ही पाक ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त प्राप्त कर ली है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 8 विकेट के नुकसान पर 305 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए पाकिस्तान ने 4 गेंद शेष रहते 5 विकेट पर 306 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन यह गलत साबित हुआ। ओपनर बल्लेबाज काइल मैयर्स महज 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद शाई होप और ब्रूक्स ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए एक बड़ी शतकीय भागीदारी की। इस दौरान ब्रूक्स अपना अर्धशतक बनाकर 70 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए।

शाई होप अर्धशतक के बाद भी क्रीज पर बने रहे। उधर निकोलस पूरन 21 और ब्रेंडन किंग 4 रन बनाकर आउट हो गए। शाई होप अपना शतक पूरा करने में सफल रहे और 127 रन बनाकर आउट हुए। रोवमैन पॉवेल ने 32 और रोमारियो शेफर्ड ने 25 रन बनाकर विंडीज को 8 विकेट पर 305 रन तक पहुँचाया। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।

जवाब में खेलते हुए पाकिस्तान ने फ़खर जमान का विकेट गंवा दिया। वह 11 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद इमाम उल हक और बाबर आज़म ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी निभाई। इमाम 65 रन बनाकर आउट हो गए। बाबर आज़म एक छोर पर टिके रहे। उन्होंने मोहम्मद रिजवान के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।

https://twitter.com/MultanSultans/status/1534608615369502720

https://twitter.com/SajSadiqCricket/status/1534628143859900418

बाबर आज़म ने अपना 17वां वनडे शतक भी पूरा कर लिया। वह 103 रन बनाकर आउट हुए। रिजवान भी उनके पीछे 59 रन बनाकर चलते बने। यहाँ से पाकिस्तान के लिए मामला थोड़ा मुश्किल हुआ लेकिन खुशदिल शाह ने तेज बल्लेबाजी की। उन्होंने 23 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाकर पाकिस्तान को 4 गेंद शेष रहते जीत दिलाई। वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ को सबसे ज्यादा 2 विकेट मिले।

खुशदिल शाह और मोहम्मद नवाज ने कमाल दिखाया. खुशदिल ने रोमारियो शेफर्ड के पारी के 47वें ओवर में लगातार गेंदों पर 3 छक्के जड़े. फिर 49वें ओवर में 1 चौका और 1 छक्का भी लगाया. नवाज ने जेडन सील्स की गेंद पर विजयी छक्का जड़ा. खुशदिल 23 गेंदों पर 1 चौके और 4 छक्कों की बदौलत 41 रन बनाकर नाबाद लौटे. नवाज ने 6 गेंदों पर 1 छक्के की मदद से नाबाद 8 रन बनाए. वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोसेफ ने 2 विकेट लिए जबकि जेडन सील्स, शेफर्ड और अकील हुसैन को 1-1 विकेट मिला.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f