BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
Uncategorized

66666..मिस्बाह उल हक के तूफान में उड़ा इंडिया, आखिरी ओवर में जीता एशिया, सोहेल तनवीर का तहलका

लीजेंड्स लीग क्रिकेट के पहले मुकाबले में एशिया लायंस ने इंडिया महाराजा को 9 रन के अंतर से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लायंस ने 6 विकेट पर 165 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए इंडिया महाराजा 8 विकेट पर 156 रनों के स्कोर तक ही पहुँच पाई और मुकाबला हार गई।

दोहा में खेले गए इस मैच में एशिया लायंस के कप्तान शाहिद अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शुरुआत खराब रही और दिलशान 5 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद असगर अफगान भी 1 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।

उपुल थरंगा ने 40 रनों की पारी खेली लेकिन धमाका मिस्बाह उल हक ने किया। मिस्बाह ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंद में 73 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत एशिया ने 6 विकेट पर 165 का स्कोर खड़ा कर दिया। इंडिया महाराजा के लिए परविन्दर अवाना और स्टुअर्ट बिन्नी ने 2-2 विकेट अपने नाम किये। अशोक डिंडा और इरफ़ान पठान को 1-1 विकेट मिला।

जवाब में खेलते हुए महाराजा की खराब शुरुआत रही। रॉबिन उथप्पा बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके बाद कप्तान गौतम गंभीर और मुरली विजय ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े। इस बीच विजय 19 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हो गए।

गंभीर ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए 39 गेंद में 52 रन बनाए। इसके बाद स्थिति खराब होती चली गई। कैफ के बल्ले से 22 रन आए और इरफ़ान पठान ने 19 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज फ्लॉप हो गए। इंडिया महाराजा 8 विकेट पर 156 तक पहुंची। एशिया महाराजा के लिए सोहेल तनवीर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f