IPL

VIDEO:बटलर ने कुलदीप की निकाली हवा, 6664 जड़ उड़ाई धज्जियां, सैमसन ने खलील को सूता

आईपीएल में आज 34वां मुकाबला दिल्ली और राजस्थान के मध्य खेला जा रहा है. मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर राजस्थान को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. पहले खेलने उतरी राजस…

आईपीएल में आज 34वां मुकाबला दिल्ली और राजस्थान के मध्य खेला जा रहा है. मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर राजस्थान को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. पहले खेलने उतरी राजस्थान रॉयल्स की बटलर और पडिक्कल की सलामी जोड़ी ने दिल्ली के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया है.

बटलर ने 36 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. बटलर इसके बाद भी नहीं रुके और दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई. वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

खलील ने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर पडिक्कल को 54 के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया. दिल्ली की टीम को देवदत्त के रूप में पहली सफलता मिली. हालाँकि सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने लगातार दूसरा और सीजन का तीसरा शतक जड़ दिया.

बटलर ने 57 गेंदों पर आठ चौके और आठ छक्के की मदद से अपने आईपीएल करियर का चौथा शतक पूरा किया. बटलर ने इस सीजन का तीसरा शतक ठोका.

राजस्थान की तरफ से जोस बटलर ने 116 रन का अपना श्रेष्ठ स्कोर बनाया. बटलर ने कुलदीप पर तीन चौके और छक्का जड़ा. राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 222 रन बनाए. यह इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर बन गया है. वही सैमसन ने खलील के ओवर में 21 रन कूट दिए.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *