BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
IPL

153 की रफ्तार… बल्लेबाजों के लिए कहर बने उमरान, 5 में से 4 बल्लेबाजों के उड़ाए स्टम्प, देखें VIDEO

गुजरात के खिलाफ मैच में उमरान मलिक ने अपनी रफ्तार भरी गेंदों से गुजरात के बल्लेबाजों का बुरा हाल कर दिया. टी-20 में पहली बार उमरान ने 5 विकेट हाल करने का कमाल किया. यही नहीं इस आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी परफॉर्मेंस करने का भी कमाल अपने नाम कर करने में सफलता पाई. मैच में उमरान ने 4 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट लिए.

अपनी गेंदबाजी के दौरान उमरान ने गुजरात के ओपनर रिद्धिमान साहा को 153 km/hr की रफ्तार से फेंकी गई यॉर्कर पर बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई. इस गेंद को देखकर डग आउट में बैठे गेंदबाजी कोच डेल स्टेन भी सहम से गए और हैरानी भरा रिएक्शन देते हुए नजर आए. उमरान की गेंदबाजी ने गुजरात के बल्लेबाजों को हैरान और परेशान कर दिया. चाहे वो शुबमन गिल हो या फिर कप्तान हार्दिक पंड्या, ये सभी बल्लेबाज उमराम मलिक की घातक गेंद का शिकार बने.

https://twitter.com/Ali_Sattar56/status/1519395418144223232

बता दें कि मलिक ने धमाकेदार अंदाज में गेंदबाजी कर डेल स्टेन के भी होश उड़ाए ही बल्कि विकेट लेने के बाद उन्होंने स्टेन की तरह की जश्न मनाकर महफिल लूट ली. सोशल मीडिया पर उमरान के साथ-साथ डेल स्टेन भी ट्रेंड करने लगे.

इस सीजन के आईपीाएल में उमरान ने गजब की गेंदबाजी की है और 8 मैच में 15 विकेट लेने में सफल हो गए हैं. वो आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज भी बन गए हैं.

वैसे, उमरान की यह घातक गेंदबाजी भी हैदराबाद को जीत नहीं दिला पाई. इस मैच में गुजरात ने हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया. आखिरी ओवर में राशिद और तेवतिया ने 4 छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाने का काम किया.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f