IPL

धोनी की धांसू पारी देख उन पर फिदा हुई इंग्लैंड की ये महिला क्रिकेटर, कही ये बात

आईपीएल 2022 के 33वे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुम्बई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया. मुम्बई डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला गय इस मैच में आखिरी गेंद तक रोमांच चला. मुंबई इंडियंस की टीम टॉस हारकर…

आईपीएल 2022 के 33वे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुम्बई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया. मुम्बई डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला गय इस मैच में आखिरी गेंद तक रोमांच चला. मुंबई इंडियंस की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा के नाबाद अर्धशतक की मदद से चेन्नई के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा. इस लक्ष्य को चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज भी लोकप्रियता के शिखर पर हैं. धोनी जब भी मैदान पर उतरते हैं तो प्रशंसकों का उनको भरपूर सहयोग मिलता है और सारी हदें पार कर देते हैं. इस मैच में धोनी अपने पुराने अंदाज में नजर आए है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ धोनी ने अविश्वसनीय पारी खेली है.

सीएसके के पूर्व कप्तान एम एस धोनी ने पारी के आखिरी गेंद पर चौका मारकर सीएसके की टीम को दूसरी जीत दिलाई है. इस मैच में धोनी ने 13 गेंदों पर 28 रनों की नाबाद पारी खेली है. सीएसके की पारी के 20 में ओवर के दौरान एम एस धोनी ने विस्फोटक पारी खेलते हुए 4 गेंदों में 16 रन बनाए हैं. धोनी के इस अंदाज को देखकर प्रशंसक उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. यहां तक की एक इंग्लिश महिला क्रिकेटर भी धोनी का प्रशंसक हो गया है और उसने ट्वीट कर धोनी की तारीफ की है.

https://twitter.com/katecross16/status/1517200654023991301?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1517200654023991301%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.cricketchamber.com%2Feng-women-cricketer-on-msd%2F

इंग्लिश महिला क्रिकेटर कैट क्रॉस ने चेन्नई और मुंबई का मैच लाइव देखा था. जिसका फोटो एलेक्जेंड्रा हार्टले ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि कभी शक नहीं…@ चेन्नईआईपीएल..हमेशा @msdhoni.

इस फोटो में कैट क्रॉस टीवी पर लाइव मैच देखती हुई नजर आ रही है. थाला धोनी ने जिस अंदाज में आखरी ओवर में बल्लेबाजी की है उसे देख कर हर कोई हैरान था लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी खासकर रोहित शर्मा परेशान थे. धोनी के बल्लेबाजी की तारीफ दिग्गज क्रिकेटरों ने भी की है. धोनी की पारी के दम पर ही सीएसके इस मुकाबले को जीत पाई है.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *