BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
IPL

राजस्थान के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद आगबबूला हुए धोनी, इसे बताया हार का जिम्मेदार

IPL 2022 का 68वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. इस मैच में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. ये फैसला शुरुआत में तो सही साबित हुआ लेकिन CSK के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत का फायदा ना उठा सके. IPL 2022 में चेन्नई का ये आखिरी मैच था और टीम का इसमें भी हार का सामना करना पड़ा. टीम की इस हार के बाद एमएस धोनी ने बड़ा बयान दिया और हार के पीछे की सबसे बड़ी वजह बताई.

CSK की हार पर धोनी का बड़ा बयान
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लीग के अपने आखिरी मैच को पांच विकेट से गंवाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने कहा कि उनके बल्लेबाजों ने 10 से15 रन कम बनाए. राजस्थान ने जीत के लिए मिले 151 रन के लक्ष्य को दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. धोनी ने मैच के बाद में कहा, ‘बीच के ओवरों में जल्दी-जल्दी विकेट गंवाने का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा. इसके बाद मोईन को धीमी बल्लेबाजी करनी पड़ी. हमारे बल्लेबाजों ने 10 से 15 रन कम बनाए.

उन्होंने कहा, ‘हमारे कई खिलाड़ियों ने काफी सुधार किया है. मुकेश चौधरी अपने पहले मैच के मुकाबले आखिरी मैच में काफी अलग थे. हमने जिन खिलाड़ियों को भी प्रयोग किया, उन्होंने काफी कुछ सीखा है. हमारे मलिंगा(पथिराना) ने भी बढ़िया गेंदबाजी की है. अगले साल वो बढ़िया प्रदर्शन करेंगे.

ऐसा रहा ये पूरा मुकाबला
इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 150 रन बनाए थे. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज मोइन अली (Moeen Ali) रहे. मोइन अली ने 93 रनों की शानदार पारी खेली. एमएस धोनी ने भी 26 रन बनाए. 151 रनों के लक्ष्य को राजस्थान ने 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया. राजस्थान के लिए ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने 23 गेंदों में नाबाद 40 रनों की पारी खेली और टीम की जीत के हीरो रहे.

 

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f