IPL

लखनऊ को तगड़ा झटका, चोट के चलते आवेश खान टीम से बाहर, मोहसिन खान को मिला …

आईपीएल 2022 का 37वां मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम अपने सबसे घातक गेंदबाज के बिना मैदान पर उतरी है. ये खिलाड़ी इस सीजन में शानदार फॉ…

आईपीएल 2022 का 37वां मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम अपने सबसे घातक गेंदबाज के बिना मैदान पर उतरी है. ये खिलाड़ी इस सीजन में शानदार फॉर्म में है, लेकिन चोट के चलते ये तेज गेंदबाज इस मैच का हिस्सा नहीं है.

LSG को लगा बड़ा झटका
लखनऊ सुपर जाइंट्स ने इस मैच की प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है. लखनऊ की टीम में आवेश खान चोटिल होने के कारण बाहर हुए हैं और उनकी जगह मोहसिन खान को शामिल किया गया है. आवेश खान ने इस सीजन में अब तक 7 मैच खेले हैं, उन्होंने इन मैचों में 8.29 की इकोनॉमी रेट से 11 हासिल किए हैं. आवेश खान ने पिछले सीजन में 24 विकेट हासिल किए थे, वे आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थे. लखनऊ सुपर जाइंट्स ने इस बार आवेश खान को 10 करोड़ में खरीदा था.

MI को पहली जीत की तलाश
इस मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. दोनों टीम के बीच इस सीजन का ये दूसरा मुकाबला है. इससे पहले हुए मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. मुंबई के पास इस मुकाबले में पहली हार का बदला लेने का मौका है और सीजन की पहली जीत दर्ज करने का भी. मुंबई ने इस सीजन में अभी तक 7 मुकाबले खेले हैं और सभी में हार का सामना करना पड़ा है.

लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग XI
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), मनीष पांडे, क्रुणाल पांड्या, दीपक हुड्डा, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, जेसन होल्डर, दुष्मंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *