IPL

6666… आंद्रे रसेल ने तोड़े SRH के अरमान, 10 छक्कों के साथ मचा कोहराम, उमरान मलिक चमके

सातवें नम्बर पर बल्लेबाजी करने उतरे रसेल ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 49 रन बनाए. उन्होने इस दौरान 25 गेंदों का सामना करते

आईपीएल 2022 का 25वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में हैदराबाद ने टॉस जीकतर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. जिसे मार्को जेंसन ने दूसरे ओवर में सही साबित कर दिया. उन्होने आरोन फिंच को आउट करके केकेआर को पहला झटका दिया.

सलामी जोड़ी फेल
फिंच जहां 7 रन बनाकर आउट हुए. वहीं वेंकटेश अय्यर पांचवे ओवर में 6 रन बनाकर नटराजन का शिकार बने. इसी ओवर में नटराजन ने सुनील नरेन (6) को शशांक के हाथों कैच कराकर केकेआर को तीसरा झटका दिया. 31 रन पर तीन विकेट गवां चुकी केकेआर की बैटिंग को आगे बढ़ाया कप्तान अय्यर और नितिश राणा ने.

राणा ने जड़ा अर्धशतक
नितिश राणा ने 36 गेंदों पर 54 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होने इस दौरा कप्तान अय्यर के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 39 रन जोड़े. अय़्यर 28 रन बनाकर उमरान मलिक की गेंद पर आउट हुए.  राणा ने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए.

रसेल का तूफान
सातवें नम्बर पर बल्लेबाजी करने उतरे रसेल ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 49 रन बनाए. उन्होने इस दौरान 25 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और 4 छक्के लगाए. जिसके दम पर केकेआर ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन का स्कोर खड़ा किया.

उमरान-नटराजन की घातक गेंदबाजी
रफ्तार के सौदागर उमरान आज लय में नजर आए. उन्होने अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान श्रेयस अय्यर को बोल्ड करके बड़ी सफलता अर्जित की. इसके बाद उन्होने शेल्डन जैक्सन को 7 को स्कोर पर आउट करके दूसरी सफलता प्राप्त की. उमरान ने अपने कोटे के 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए. वहीं नटराजन ने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 सफलताएं अर्जिक की.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *