IPL

9 छक्के जड़ बटलर ने ठोका तीसरा शतक, इन 7 महारिकॉर्ड में नंबर 1 बने, 116 रन जड़ लगाई रिकार्ड्स की झड़ी

आईपीएल में आज 34वां मुकाबला दिल्ली और राजस्थान के मध्य खेला जा रहा है. मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर राजस्थान को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. पहले खेलने उतरी राजस्थान रॉयल्स की बटलर और पडिक्कल की सलामी जोड़ी ने दिल्ली के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया है.

बटलर ने 36 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की. बटलर इसके बाद भी नहीं रुके और दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल के बीच पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई. वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

खलील ने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर पडिक्कल को 54 के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया. दिल्ली की टीम को देवदत्त के रूप में पहली सफलता मिली. हालाँकि सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने लगातार दूसरा और सीजन का तीसरा शतक जड़ दिया.

बटलर ने 57 गेंदों पर आठ चौके और आठ छक्के की मदद से अपने आईपीएल करियर का चौथा शतक पूरा किया. बटलर ने इस सीजन का तीसरा शतक ठोका.

इन महारिकार्ड्स में बने नंबर 1-

१- आईपीएल के इस सीजन में सर्वाधिक रन
२- आईपीएल के इस सीजन में सर्वधिक शतक
३- आईपीएल के इस सीजन में सर्वाधिक छक्के
४- आईपीएल में इस सीजन में सर्वाधिक शतक जड़ने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी
५- आईपीएल 2022 में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज
६- आईपीएल के इस सीजन का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर
७- सर्वाधिक चौके जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया

बटलर ने कुलदीप को याद दिलाई औकात, 6664 जड़ उड़ाई धज्जियां,

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *