IPL

5 विकेट लेकर उमरान ने पर्पल कैप में लगाई लंबी छलांग, न० 1 की कुर्सी से इतने कदम दूर, शमी-जहीर व पठान को पछाड़ा

आईपीएल के 40वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से शिकस्त दी. रोमांचक मैच का फैसला अंतिम गेंद पर आया. आखिरी गेंद पर राशिद खान ने छक्का उड़ाते हुए गुजरात को विजयी बनाया. राशिद खा…

आईपीएल के 40वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से शिकस्त दी. रोमांचक मैच का फैसला अंतिम गेंद पर आया. आखिरी गेंद पर राशिद खान ने छक्का उड़ाते हुए गुजरात को विजयी बनाया. राशिद खान ने छक्का उड़ाते हुए गुजरात को विजयी बनाया.

ऋद्धिमान साहा ने खेली आतिशी पारी

गुजरात टीम के लिए ऋद्धिमान साहा ने 38 गेंदों में 68 रन की पारी खेली. वहीं राहुल तेवातिया ने 21 बॉल में 40 रनों की तूफानी पारी खेली. हैदराबाद की तरफ से 5 विकेट उमरान मलिक ने चटकाए. उमरान मलिक ने 25 रन देकर 5 विकेट जरूर लिए पर वे टीम की हार टालने में नाकाम रहे.

राशिद खान ने आखिरी ओवर में जड़े तीन छक्के

राशिद और राहुल ने मिलकर आखिरी ओवर में 22 रन बनाकर मैच हैदराबाद के हाथों से छीन लिया. इससे पहले SRH ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोने के बाद 195 रन का स्कोर खड़ा किया. हैदराबाद की तरफ से अभिषेक शर्मा ने 65 और एडेन मारक्रम ने 56 रन की पारी खेली.

उमरान मलिक की खतरनाक गेंदबाजी

Imageउमरान मलिक ने इसके साथ ही आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने के मामले में पाक के शोएब अख्तर (11 रन देकर 4 विकेट) को पीछे छोड़ा. उमरान मालिक ने 153 की स्पीड से गेंद डालकर आईपीएल में सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

पर्पल कैप लिस्ट में उलटफेर

आईपीएल में युजवेंद्र के नाम 8 मैचों में 18 विकेट दर्ज हैं. विकेट लेने के मामले में वह अन्य गेंदबाजों से बहुत आगे हैं. युजवेंद्र के बाद इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के दो तेज गेंदबाजों का नंबर आता है. सनराइजर्स के उमरान मलिक और टी नटराजन के खाते में अब तक 15-15 विकेट हो गये हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के ड्वेन ब्रावो और गुजरात टाइटंस के मोहम्मद शमी भी टॉप-5 की इस लिस्ट में बरक़रार हैं.

जहीर-पठान को पछाड़ा

वहीं एक सीरीज में उमरान ने सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में जहीर खान (14 विकेट) और इरफ़ान पठान (15 विकेट)को पीछे छोड़ा. आईपीएल के इतिहास में पहली बार किसी कश्मीरी गेंदबाज ने 5 विकेट हॉल लेने का करिश्मा किया.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *