BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
IPL

बटलर ने उड़ाई शमी की धज्जियां, 89 रन ठोक 5 महारिकॉर्ड में बने नंबर 1, सैमसन ने की छक्कों की बारिश

आईपीएल 2022 का प्लेऑफ का पहला क्वॉलिफायर लीग स्टेज की शीर्ष दो टीमों गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए राजस्थान को आमंत्रित किया.

जोस बटलर ने शानदार शुरुआत करते हुए मोहम्मद शमी के पहले ओवर में दो चौके लगाए और कुल 9 रन बटोरे. राजस्थान रॉयल्स को दूसरे ओवर में ही पहला झटका लगा. यश दयाल ने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल को विकेट के पीछे ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया.

इसके बाद संजू सैमसन और जोस बटलर ने मिलकर टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया. सैमसन ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में जोसेफ के खिलाफ दो छक्के लगाए और कुल 13 रन बटोरे. सैमसन मैच में काफी आक्रामक रूप में दिखाई दिए.

सैमसन ने बटलर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 30 गेंदों में 50 रन की साझेदारी की. सैमसन 26 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए. सैमसन ने अपनी पारी में तीन गगनचुंबी छक्के जड़े. साईं किशोर के आखिरी ओवर में देवदत्त पडिक्कल ने लगातार तीन गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाया.

पडिक्कल ने आउट होने से पहले 20 गेंदों में 28 रन की पारी खेली. इस दौरान बटलर ने 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद अल्जारी जोसेफ के दूसरे ओवर में बटलर ने तीन चौके लगाकर 14 रन बटोरे. बटलर ने 89 रन की आतिशी पारी खेली.

https://twitter.com/Trendy_Cricket/status/1529129574990172161

आईपीएल 2022 में 700 रन बनाने वाले बटलर पहले बल्लेबाज बने.
बटलर ने टी 20 में 8000 रन के आंकड़े को पार किया.
आईपीएल के इस सीजन में 100 से लेकर 700 रन के आँकड को पार करने वाले बटलर पहले बल्लेबाज हैं.
आईपीएल के प्ले ऑफ में गेल को पछाड़ते हुए बटलर ने आठवां सबसे बड़ा स्कोर बनाया.
आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक का स्कोर बनाने वाले बटलर पहले बल्लेबाज बने.

https://twitter.com/Cric_beat/status/1529129178049970176

आईपीएल के प्ले ऑफ में राजस्थान की तरफ से सबसे बड़ा स्कोर बनाया.

आईपीएल 2022 में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बने.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f