BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
IPL

पाक को मिला कोहली-ब्रैडमैन जैसा खतरनाक बल्लेबाज, 5 शतक-2 दोहरे शतक जड़ 7 मैचों में बनाये 1113 रन

पाक के शान मसूद काउंटी क्रिकेट में तहलका मचा रहे हैं. डर्बीशायर की ओर से खेलते हुए पाक बल्लेबाज शान मसूद ने लीसेस्टरशायर के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा. आपको बता दें इस सीजन में शान मसूद ने लगातार दूसरा दोहरा शतक ठोका है.

शान मसूद ने बदला 89 साल का इतिहास

शान मसूद 1933 के बाद काउंटी क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं. शान मसूद से पहले भारत के इफ्तिखार ने इस काम को अंजाम दिया था. 89 साल पहले इफ्तिखार अली खान पटौदी ने काउंटी क्रिकेट में बैक टू बैक दो दोहरे शतक लगाने का कारनामा किया था.

शान मसूद का काउंटी में लगातार दूसरा दोहरा शतक

लीसेस्टरशायर के खिलाफ मुकाबले में इस पाकिस्तानी बल्लेबाज ने 268 गेंदों का सामना करते हुए 26 चौके और 1 छक्के की मदद से 219 रन की पारी खेली. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लीसेस्टरशायर की पूरी टीम पहली पारी में 213 रनों पर ही सिमट गई थी.

शान मसूद के दोहरे शतक की मदद से डर्बीशायर ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक लीसेस्टरशायर पर 210 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. पाक बल्लेबाज शान मसूद ने इससे पहले ससेक्स के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा था. इस दौरान शान मसूद ने 340 गेंदों का सामना करते हुए 24 चौकों की मदद से 239 रन की पारी खेली थी.

https://twitter.com/grassrootscric/status/1517583901732057089

Shan Masood in First Class cricket since the 2021/22 season:

शान मसूद काउंटी में अब तक 5 शतक-2 दोहरे शतक जड़ 7 मैचों में 1113 रन बना चुके हैं. इस दौरान शान का औसत 101.2 का जबकि स्ट्राइक रेट 83 का रहा है. शान मसूद की फॉर्म को देखते हुए उनकी तुलना कई महान खिलाड़ियों से की जा रही है.

आपको बता दें काउंटी क्रिकेट में शान मसूद के अलावा पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी, मोहम्मद रिजवान, अजहर अली, गौहर और हसन अली जैसे स्टार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. वहीं भारत की तरफ से पुजारा काउंटी का हिस्सा हैं.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f