IPL

फाइनल में उमरान मलिक पर BCCI ने की पैसों की बारिश, शमी को मिला चेक, बटलर को मिली चमचमाती कार

आईपीएल 2022 में 74 मुकाबलों के बाद IPL को रविवार को उसका सरताज मिल गया। पहली बार ही इस लीग में खेलने उतरी गुजरात टाइटंस ने खिताब पर कब्जा जमाया। अहमदाबाद स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से शिकस्त दी। IPL के विजेता के रूप में गुजरात को 20 करोड़ रुपये प्राइज मनी मिली। वहीं उप विजेता राजस्थान रॉयल्स को 12.5 करोड़ मिले।

पांड्या-गिल व मिलर ने दिलाई जीत

जीत के हीरो गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल और डेविड मिलर रहे। पंड्या ने पहले शानदार गेंदबाजी कर 4 ओवर में महज 17 रन देकर 3 विकेट झटके और राजस्थान की टीम को 130 रन पर रोक दिया। हार्दिक ने बाद में 34 रन भी बनाए। गुजरात के शुभमन गिल (45*) और डेविड मिलर ने (32*) रन के साथ टीम को जीत दिलाई।

मालामाल हुई गुजरात की टीम

IPL के विजेता के रूप में गुजरात को 20 करोड़ रुपये प्राइज मनी मिली। उप विजेता राजस्थान रॉयल्स को 13 करोड़ मिले। लीग में सबसे ज्यादा 863 रन बनाने वाले राजस्थान के जोस बटलर ने ऑरेंज कैप जीती। वहीं 27 विकेट लेकर पर्पल कैप भी राजस्थान के ही युजवेंद्र चहल को मिली। बटलर और चहल को 10-10 लाख रुपये मिले। उमरान मलिक को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड (शमी ने कलेक्ट किया) दिया गया। इसके तहत उनको 10 लाख रूपये दिए गए।

किस खिलाड़ी को मिला कितना इनाम
विजेता टीम- 20 करोड़ रुपये
उपविजेता टीम- 12.5 करोड़ रूपये
फाइनल में पॉवर प्लेयर ऑफ़ द मैच- ट्रेंट बोल्ट
मोस्ट वैल्युएबल ऑफ़ द मैच- हार्दिक पांड्या
फास्टेस्ट डिलीवरी ऑफ़ द मैच- फर्ग्युसन
4 ऑफ़ द मैच- जोस बटलर

स्ट्राइकर ऑफ़ डी मैच- डेविड मिलर
गेम चेंजर ऑफ़ द मैच- हार्दिक पांड्या
लेट्स क्रेक इट सिक्स-जायसवाल

पूरे सीजन में सबसे ज्यादा चौके जॉस बटलर के नाम- 10 लाख
मोस्ट वैल्यूबल प्लेयर ऑफ द सीजन जॉस बटलर- 10 लाख
पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन (ऑरेंज कैप) जॉस बटलर- 10 लाख
सबसे ज्यादा विकेट्स (पर्पल कैप विनर) युजवेंद्र चहल- 10 लाख

उमरान मलिक को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर – 10 लाख
दिनेश कार्तिक को सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन- टाटा पंच कार
पूरे सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स जोस बटलर के नाम- 10 लाख
बेस्ट कैच ऑफ द सीजन इवन लुईस के नाम- 10 लाख

बेस्ट पॉवर प्ले प्लेयर ऑफ द सीजन जोस बटलर- 10 लाख
पूरे सीजन में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड लॉकी फर्ग्युसन- 10 लाख
आज के मैच का प्लेयर ऑफ द मैच हार्दिक पंड्या- 5 लाख
गेम चेंजर ऑफ द सीजन जोस बटलर 10 लाख

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *