CRICKET

अबूधाबी में आया जेसन रॉय का तूफ़ान, महज 13 गेंद पर कूटे 66 रन, चेन्नई की टीम की धमाकेदार जीत

T10 League 2023: टी10 लीग 2023 (T10 League 2023) के दूसरे दिन शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi) में कुल मिलाकर तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच (Deccan Gladiators vs Delhi Bulls, 3rd Ma…

T10 League 2023: टी10 लीग 2023 (T10 League 2023) के दूसरे दिन शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi) में कुल मिलाकर तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच (Deccan Gladiators vs Delhi Bulls, 3rd Match) में दिल्ली बुल्स ने डेक्कन ग्लैडिएटर्स को 9 विकेट से पराजित किया। वहीं दूसरे मुकाबले में द चेन्नई ब्रेव्स ने टीम अबुधाबी को 4 रनों से मात दी और तीसरे मैच में न्युयॉर्क स्ट्राइकर्स ने बांग्ला टाइगर्स को 8 विकेट से हराया।

Team Abu Dhabi vs The Chennai Braves, 4th Match

टूर्नामेंट के चौथे मुकाबले (Team Abu Dhabi vs The Chennai Braves, 4th Match) में चेन्नई ब्रेव्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 115 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय ने 39 गेंद पर 6 चौके और 7 छक्के की मदद से 84 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेली। जवाब में टीम अबुधाबी निर्धारित 10 ओवर्स में सिर्फ 111 रन ही बना सकी। ल्युइस डी प्लोय ने 18 गेंद पर चार छक्के जड़ते हुए नाबाद 47 रन बनाए| हालांकि वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *