ENTERTAINMENT

New Parliament: नए संसद भवन के वीडियो में शाहरुख खान की दमदार आवाज

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करने जा रहे हैं. यह दिन भारत के इतिहास में बहुत अहम दिन होने वाला है. देश को नया संसद भवन मिलने जा रहा है जो कई मायनों में पिछले संसद भ…

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करने जा रहे हैं. यह दिन भारत के इतिहास में बहुत अहम दिन होने वाला है. देश को नया संसद भवन मिलने जा रहा है जो कई मायनों में पिछले संसद भवन से ज्यादा खास होगा. पीएम मोदी ने हाल ही में नए संसद भवन की एक वीडियो क्लिप जारी करके देशवासियों से इस वीडियो पर वॉइस ओवर करने को कहा था. इसमें बेहिसाब लोगों ने हिस्सा लिया. सेलेब्रिटीज और सुपरस्टार्स भी पीछे नहीं रहे, शाहरुख खान ने अपनी आवाज में इस वीडियो पर वॉइस ओवर करके इसे शेयर किया है. हेमा मालिनी ने भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

नई संसद के उद्घाटन वाले दिन शाहरुख खान ने किया ट्वीट
शाहरुख खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “हमारे संविधान को संभालने वाले और इस महान देश के प्रत्येक नागरिक का प्रतिनिधित्व करने वाले और एक व्यक्ति की विविधता की रक्षा करने वालों के लिए क्या शानदार नया घर है नरेंद्र मोदी जी. नए भारत के लिए एक नई पार्लियामेंट बिल्डिंग, लेकिन भारत के गौरव के सदियों पुराने सपने के साथ. जय हिंद. मेरा संसद भवन मेरा अभिमान है.” शाहरुख खान ने इस वीडियो के वॉइस ओवर में कहा- भारत का नया संसद भवन हमारी उम्मीदों का नया घर. हमारे संविधान को संभालने वालों के लिए एक ऐसा घर जहां 140 करोड़ हिंदुस्तानी एक परिवार हैं.

वीडियो के वॉइस ओवर में क्या बोले सुपरस्टार शाहरुख खान
किंग खान ने अपने वॉइस ओवर में कहा- यह नया घर इतना बड़ा है कि इसमें देश के हर राज्य, हर प्रदेश, गांव-शहर और कोने-कोने के लिए जगह बन सके. इस घर की बाहें इतनी चौड़ी हों कि देश की हर जाति-प्रजाति हर धर्म को प्यार कर सके. इसकी नजर इतनी गहरी हो कि देश के हर नागरिक को देख सके. जांच सके और उनकी समस्याओं को पहचान सके. जहां सत्यमेव जयते का नारा सिर्फ श्लोगन नहीं बल्कि एक विश्वास हो. जहां अशोक चक्र का हाथी-घोड़ा, शेर और खंबा सिर्फ एक लोगो नहीं बल्कि हमारा इतिहास हो.

SHAHZEB HAYAT

SHAHZEB HAYAT

Shahzeb Hayat is our Content Writer in tech, entertainment and sports. He experience in digital Platforms from 5 years.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *