BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
ENTERTAINMENT

‘टाइगर 3’ की दहाड़, पठान की दमदार एंट्री.. दीवाली पर सलमान की फिल्म का धमाका, जाने कितनी रही कमाई

सलमान खान ने दिवाली के खास मौके पर बड़ा धमाका कर दिया है. त्योहार के दिन 12 नवंबर को इस साल की मच-अवेटेड फिल्म टाइगर 3 सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे देखने के लिए थिएटर्स में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. टाइगर 3 का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. सलमान की स्पाई थ्रिलर एक्शन पैक्ड फिल्म ने त्योहार के जश्न और रौनक को डबल कर दिया है. टाइगर 3 ने पहले दिन कितनी कमाई की, आइए जानते हैं.

टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘टाइगर 3’ सलमान खान के फैंस के लिए इस साल का बेस्ट दिवाली गिफ्ट साबित हुई है. टाइगर-3 की दहाड़ ने बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ा धमाका कर दिया है. जी हां, फिल्म के पहले दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं.

Sacnilk की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर 3 ने पहले दिन भारत में करीब 44.50 करोड़ की कमाई करके शानदार बिजनेस किया है. शाहरुख खान की जवान और पठान के मुकाबले सलमान की टाइगर 3 की ओपनिंग थोड़ी कम है, लेकिन फिर भी कटरीना और सलमान के फिल्मी करियर में टाइगर 3 एक बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है. हालांकि, टाइगर 3 की टीम की तरफ से अभी ऑफिशियल कलेक्शन आना बाकी है.

शाहरुख खान की पठान की बात करें तो ये फिल्म इसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी. फिल्म ने पहले दिन 57 करोड़ की धांसू कमाई कर रिकॉर्ड बनाया था. वहीं, सितंबर में रिलीज हुई शाहरुख की जवान ने पहले दिन 75 करोड़ की कमाई की थी. ऐसे में साल की बिगेस्ट ओपनर फिल्म बनने में सलमान की टाइगर 3 शाहरुख की पठान और जवान से पीछ रह गई.

टाइगर 3 की बात करें तो फिल्म की ओपनिंग धमाकेदार अंदाज में हुई. सलमान खान के फैंस ने ढोल-नगाड़ों के साथ थिएटर के बाहर नाचते हुए जश्न मनाया. कई लोगों ने सड़कों पर भाईजान के पोस्टर्स के साथ उनके नाम के नारे भी लगाए. टाइगर 3 को लेकर सलमान के फैंस में अलग ही ही उत्साह देखने को मिल रहा है

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f