BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
ENTERTAINMENT

Pathaan Box Office collection: पठान ने की पहले दिन बम्पर कमाई, KGF 2, बाहुबली की चटा दी धूल

Pathaan Box Office Collection: आखिरकार बॉलीवुड का सूखा खत्म हो गया. शाहरूख खान (Shah rukh Khan) की फिल्म पठान (Pathaan) ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी. इस फिल्म ने पहले दिन कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे बड़ी ओपनर बन गई हैं.

Shah rukh Khan movi Pathaan Box Office collection First Day

यशराज बैनर की फिल्म पठान की रिलीज के बाद थियेटर्स के बाहर जश्न मनाया गया. नजारा किसी त्योहार से कम नहीं था. बॉक्स ऑफिस पर पठान रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. ट्रेड एनालिस्ट Ramesh Bala के मुताबिक, पठान ने पहले दिन 54 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ शाहरूख खान (Shah rukh Khan) की अब तक की सबसे बड़ी नॉन-हॉलीडे ओपनर फिल्म बन गई है. पठान ने KGF: Chapter 2 को भी धूल चटा दी है.

इंडियन सिनेमा के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग कलेक्शन KGF: Chapter 2 के नाम था. केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 53.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. यश की इस फिल्म ने ओपनिंग डे कलेक्शन से सभी हिंदी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. KGF चैप्टर 2 के बाद बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग कलेक्शन फिल्म वॉर थी. वॉर ने पहले दिन 53.35 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ था.

Pathaan ने KGF को पछाड़ा

लेकिन पठान ने इंडियन सिनेमा की इन बड़ी फिल्मों को पहले दिन की कमाई में धूल चटा दी है. पहले दिन 54 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करके पठान ने अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनकर इतिहास रच दिया है.

ये हैं बॉलीवुड की टॉप ओपनिंग फिल्में (पहले दिन की कमाई)
1. वॉर- 53.35 करोड़ रुपये
2. ठग्स ऑफ हिंदोस्तान- 52.25 करोड़ रुपये
3. हैप्पी न्यू ईयर- 44.97 करोड़ रुपये
4. भारत- 42.30 करोड़ रुपये
5. प्रेम रतन धन पायो- 40.35 करोड़ रुपये.

शाहरुख खान (Shah rukh Khan) की बात करें तो उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म अब तक हैप्पी न्यू ईयर थी, जिसने पहले दिन 44.97 करोड़ रुपये की कमाई की थी. लेकिन पठान के साथ शाहरुख ने ना सिर्फ दूसरी फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक किया है, बल्कि खुद के लिए भी एक नया बार सेट कर लिया है.

शाहरुख खान अमेरिका में बनाएंगे वर्ल्ड क्लास क्रिकेट स्टेडियम, जानिए कितने करोड़ का आएगा खर्च?

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f