नवाजुद्दीन के बंगले पर कपिल ने ली चुटकी, कहा- ‘व्हाइट हाउस के प्रेसिडेंट जैसा नहीं लगता’

·

नवाजुद्दीन के बंगले पर कपिल ने ली चुटकी, कहा- ‘व्हाइट हाउस के प्रेसिडेंट जैसा नहीं लगता’

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुंबई में आलीशान बंगला बनाया है. अपने पिता की याद में उन्होंने इसका नाम ‘नवाब’ रखा है. इस साल की शुरुआत में उनके बंगले की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं थीं. नवाजुद्दीन का यह बंगला सफेद रंग का है. घर के अंदर एंटीक लुक है. नवाजुद्दीन अपनी आने वाली फिल्म ‘हीरोपंती 2’ के प्रमोशन के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे. इस दौरान कपिल ने नवाज के बंगले का जिक्र किया और उनसे पूछा क्या कभी उन्हें व्हाइट हाउस के प्रेसिडेंट जैसा महसूस नहीं होता.

सोनी टीवी ने शो का एक प्रोमो शेयर किया है. इस एपिसोड में नवाजुद्दीन के साथ टाइगर श्रॉफ, तारा सुतारिया और निर्देशक अहमद खान भी पहुंचे. कपिल कहते हैं, ‘नवाजुद्दीन भाई ने हाल ही में कमाल का बंगला बनाया है, पूरा व्हाइट कलर का हमने देखा भाई. व्हाइट हाउस. कभी जब अंदर बैठे होते हो घर के तो फीलिंग नहीं आती कि अपुन ही प्रेसिडेंट है?’ यह सुनकर नवाजुद्दीन ठहाके लगाने लगते हैं.

आगे कपिल कहते हैं, ‘बंदा नई शर्ट भी सिलवा ले ना अगर व्हाइट कलर की तो संभल के रहता है कि गंदी ना हो जाए. तो आपने सफेद बंगला बनाया है तो क्या आप कबूतर उड़ाने जाते हैं छत पे?’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

इसी साल जनवरी में नवाजुद्दीन ने अपने बंगले की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘एक अच्छा एक्टर कभी खराब इंसान नहीं हो सकता है क्योंकि यह उसके अंदर की पवित्रता होती है जो अच्छे एक्ट के रूप में बाहर आता है.‘

thefocuslive

Written by

thefocuslive

View all articles by thefocuslive →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *