BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
ENTERTAINMENT

Abdu Rozik की चमकी किस्मत, बिग बॉस के बाद अब कपिल शर्मा के साथ करेंगे कॉमेडी

Abdu Rozik The Kapil Sharma Show: तजाकिस्तानी सिंगर अब्दु रोजिक अब भारत में भी किसी पहचान के मोहताज नहीं रहे. बीते साल दुबई में हुए एक अवार्ड फंकशन में बॉलीवुड सितारों के साथ नजर आने के बाद वो इंडिया में छोटे भाईजान के नाम से खूब पॉपुलर हुए. वहीं सलमान खान के टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 16 ने उनकी लोकप्रियता में चार चांद लगा दिए.

19 वर्षीय अब्दु रोजिक (Abdu rozik age) भले ही बिग बॉस 16 का खिताब अपने नाम नहीं कर पाए हों, लेकिन लोगों के दिलों में उन्होंने जगह खूब बनाई. शो के शुरुआत से ही वो पसंदीदा कंटेस्टेंट्स में शामिल थे. अपनी क्यूटनसे से उन्होंने लोगों का खूब दिल जीता. बिग बॉस अब खत्म हो चुका है. वहीं अब खबर है कि अब्दु द कपिल शर्मा शो (the kapil Sharma show) में नजर आने वाले हैं.

Abdu Rozik ने खुद दी जानकारी

अब्दु रोजिक हाल में पैपराजी के बीच स्पॉट हुए. इसी दौरान उन्होंने कपिल शर्मा शो में जाने की जानकारी दी. वीरल भयानी ने उनका एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में पैपराजी अब्दु से कहते हैं कि एमसी स्टैन जीत गए. इसपर अब्दु का जवाब आता है, “हां, मैं बहुत खुश हूं.” आगे उनसे कहा जाता है कि शिव ठाकरे के बारे में कुछ बताइए. इस सवाल पर वो कहते हैं, “शिव ठाकरे का दिल बहुत अच्छा है.”

अब्दु रोजिक आगे कहते हैं, “मैं कपिल शर्मा शो में जा रहा हूं.” जिसपर पैपराजी कहते हैं, “बहुत चालाक.” और फिर अब्दु अपनी वायरल लाइन बोल पड़ते हैं. वो कहते हैं, “यू आर वेरी चालाक ब्रो.” गौरतलब है कि बिग बॉस के घर से अब्दु की ये लाइन काफी वायरल हुई थी. जब वो ये लाइन कहते थे तो घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स का चेहरा खिलखिला उठता था. ये लाइन अब एक डायलॉग बन चुका है.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f