जानिए अब कहां है गैंगेस्टर, भूल भूलैया फिल्म का ये हीरो, एक गलती ने कर दिया था करियर बर्बाद

·

जानिए अब कहां है गैंगेस्टर, भूल भूलैया फिल्म का ये हीरो, एक गलती ने कर दिया था करियर बर्बाद

Happy Birthday Shiney Ahuja: गैंगेस्टर, भूल भूलैया और खोया खोया चांद जैसी फिल्मों के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ने वाले एक्टर शाहनी अहूजा 15 मई का अपना जन्म दिन मना रहे हैं. शाईनी अहूजा ने दमदार एक्टिंग ही नहीं बल्कि हैंडसम पर्सनलिटी से भी फैंस के दिलों में जगह बना ली थी. लेकिन लंबी-चौड़ी कद काठी वाले इस एक्टर का करियर उतना लम्बा नहीं रहा. दुर्भाग्य से एक इंसीडेंट ने इनका पूरा करियर चौपट कर दिया.

50 साल के हुए Shiney Ahuja

साल 2008 में आई फिल्म भूलभुलैया में अक्षय कुमार लीड रोल में थे लेकिन शाइनी के रोल को भी पसंद किया गया था. फिल्म सुपरहिट रही थी और लोग आज भी इस फिल्म को पसंद करते हैं. शाइनी ने साल 2005 में हजारों ख्वाहिशें ऐसी से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वे गैंग्सटर, फना, वो लम्हें, लाइफ इन अ मेट्रो और खोया खोया चांद जैसी फिल्मों में काम किया. शाइनी का जन्म साल 15 मई, 1973 को दिल्ली में हुआ था. एक्टर आज 50 साल के पूरे हो गए हैं.

साल 2009 में शाइनी आहूजा के घर पर काम करने वाली उनकी 19 साल की नौकरानी ने उनपर रेप का इल्जाम लगाया. मामला गंभीर था. शाइनी को जेल जाना पड़ा और उन्हें साल 2011 में 7 साल की सजा सुनाई गई. शाइनी इस इंसिडेंट से कभी उभर नहीं पाए और लाइमलाइट से एकदम दूर हो गए. हालांकि मामले में एक ट्विस्ट तब आया था जब उस लड़की ने ट्रायल के दौरान अपने बयान में कहा था कि उसका कभी भी रेप नहीं हुआ. हालांकि कोर्ट ने इस शक पर कि लड़की दबाव में आकर ये बात कह रही है शाइनी को कोई रिहायत नहीं दी थी और दोषी करार दिया था.

इस केस के बाद से शाइनी आहूजा ने फिल्मी दुनिया से पूरी तरह से दूरी बना ली. यहां तक कि वे लाइमलाइट से ही दूर हो गए. एक्टर ने इस दौरान सिर्फ गिनी-चुनी फिल्में कीं. इसमें घोस्ट और वेलकम बैक का नाम शामिल है. साल 2015 में वेलकम बैक में नजर आने के बाद शाइनी आहूजा ने बॉलीवुड से भी दूरी बना ली और अब पिछले 8 सालों में उनकी कोई भी फिल्म नहीं आई है.

thefocuslive

Written by

thefocuslive

View all articles by thefocuslive →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *