BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
ENTERTAINMENT

सलमान, अक्षय और आमिर के साथ की कई सुपरहिट फिल्में, जानिए अब कहां है आयशा जुल्का

Ayesha Jhulka : साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ अपने समय की सुपर-डुपर हिट फिल्म थी. इस फिल्म में आमिर खान (Aamir Khan) और आएशा जुल्का (Ayesha Jhulka) पर फिल्माया गया एक सॉन्ग ‘चाहे तुम कुछ ना कहो मैंने सुन लिया’ काफी पॉपुलर हुआ था. यह कहना गलत नहीं होगा कि इस फिल्म की रिलीज के बाद आएशा को भी काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. हालांकि, फिर ऐसा क्या हुआ जो अपने समय के सुपर स्टार्स जैसे सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार आदि के साथ काम कर चुकीं आएशा जुल्का एका-एक फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गईं और आज उनकी गिनती गुमनाम एक्ट्रेसेस में होती है.

Ayesha Jhulka ने इन फिल्मों में किया काम

आपको बता दें कि 90 के दशक में आएशा का नाम इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेसेस में शुमार होता था. आएशा कई हिट फिल्मों में नज़र आई थीं जिनमें – ‘खिलाड़ी’, ‘संग्राम’, ‘दलाल’, ‘कुर्बान’, ‘मासूम’ और  ‘बलमा’ आदि शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ना सिर्फ फिल्मों बल्कि पर्सनल लाइफ में भी आएशा ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं. कहते हैं एक समय आएशा एक्टर अक्षय कुमार पर लट्टू थीं और उन्हें लेकर बेहद पजेसिव भी थीं. अक्षय और आएशा ने साथ-साथ ‘खिलाड़ी’, ‘वक्त हमारा है’, ‘दिल की बाजी’ और ‘जय किशन’ जैसी फिल्मों में काम किया था. खबरों की मानें तो आएशा के ज़रुरत से ज्यादा पजेसिव होने के चलते ही अक्षय से उनका ब्रेकअप हो गया था.

Trending news: Ayesha Jhulka B'day: Ayesha Jhulka is celebrating her 50th birthday, know why she left the industry at the peak of her career? - Hindustan News Hub

बिजनेसमैन से की शादी

अक्षय से अलग होने के बाद आएशा के रोमांस के चर्चे नाना पाटेकर के साथ भी खूब उड़े थे. इस बीच बताते हैं कि नाना के साथ भी आएशा का मामला जम नहीं पाया. एक्ट्रेस के दो-दो ब्रेकअप हो चुके थे ऊपर से करियर भी हिचकोले खाने लगा था. ऐसे में आएशा ने साल 2003 में एक बिजनेसमैन समीर वाशी से शादी कर बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था और समय के साथ वे लोगों की याद से भी ओझल होती चली गईं. बताते चलें कि आएशा इन दिनों गोवा में खुद का एक होटल चलाती हैं.

ऐसी ही रोचक और मज़ेदार खबरों के लिए सबसे पहले www.thefocslive.com पर बने रहे. आप हमें फेसबुकट्वीटर और गूगल न्यूज़ पर भी फॉलो कर सकते हैं.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f