माधुरी दीक्षित से लेकर श्रीदेवी तक, बाप और बेटे साथ रोमांस कर चुकी हैं ये 7 एक्ट्रेस

·

माधुरी दीक्षित से लेकर श्रीदेवी तक,  बाप और बेटे साथ रोमांस कर चुकी हैं ये 7 एक्ट्रेस

फिल्म दुनिया में ऐसे ही कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने पिता और बेटे दोनों के साथ रोमांस किया है, इस लिस्ट में किसका-किसका नाम है, आईये आपको बताते हैं. फिल्मों में रोल के साथ ही एक्टर भी बदलते हैं, ऐसे में होता ये है कि कभी लवर की भूमिका निभा रहे दो स्टार कभी भाई-बहन बन जाते हैं तो कभी दुश्मन.

अमृता सिंह (Amrita Singh)

सैफ अली खान की एक्स वाइफ अमृता सिंह भी उन रेयर एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने पिता-बेटे दोनों के साथ काम किया, अभिनेत्री ने सनी देओल के साथ ‘बेताबी’ के जरिए अपना डेब्यू किया, इसके बाद वह करीब 6 साल बाद वह धर्मेंद्र के साथ ‘सच्चाई की ताकत’ में दिखाई दीं, जिसमें उन्होंने धर्मेंद्र की पत्नी का किरदार निभाया था

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit)

माधुरी दीक्षित ने 80 के दशक के विनोद खन्ना के साथ ‘दयावान’ में काम किया, फिर साल 1997 में वह ‘मोहब्बत’ में विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना के साथ रोमांस करती नजर आई थीं.

डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia)

डिंपल कपाड़िया जिन्होंने विनोद खन्ना के साथ ही उनके बेटे अक्षय खन्ना के साथ भी काम किया था, डिंपल ने विनोद खन्ना के साथ ‘खून का कर्ज’ और ‘इंसाफ’ में साथ काम किया था और ‘दिल चाहता है’ में वह अक्षय खन्ना की प्रेमिका के किरदार में दिखाई दी थीं.

हेमा मालिनी (Hema Malini)

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी भी लिस्ट का हिस्सा हैं, उन्होंने सौदागर में राज कपूर के साथ डेब्यू किया था, इसके बाद उन्होंने साल 1974 में आई हाथ की सफाई में रणधीर कपूर के साथ काम किया था.

श्रीदेवी (Sridevi)

श्रीदेवी ने 1990 में धर्मेंद्र के साथ फिल्म नाका बंदी में रोमांस किया था. इससे पहले वो 1989 में धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के साथ फिल्म चालबाज में काम कर चुकीं थी.

रानी मुखर्जी (Rani Mukharji)

रानी मुखर्जी ने युवा, कभी अलविदा ना कहना और बस इतना सा ख्वाब है जैसी फिल्मों में अभिषेक बच्चन के साथ अभिनय किया. इसके बाद साल 2005 में आई ब्लैक फिल्म में अमिताभ बच्चन संग भी रोमांस किया.

जया प्रदा (Jaya Prada)

जया प्रदा की खूबसूरती के आज भी फैंस कायल हैं. दिग्गज एक्ट्रेस जया प्रदा ने उस समय इंडस्ट्री में सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक के रूप में लोगों का ध्यान खींचा. उन्होंने धर्मेंद्र के साथ कई फिल्मों जैसे – शहजादे, फरिश्ते, गंगा तेरे देश में में काम किया। इसके बाद उन्हें धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल के साथ ‘वीरता’ फिल्म में रोमांस करते देखा गया.

thefocuslive

Written by

thefocuslive

View all articles by thefocuslive →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *