दो विलेन… एक जैसी कहानी, सामने आया शाहरुख की Pathaan और Tiger 3 का कनेक्शन

·

दो विलेन… एक जैसी कहानी, सामने आया शाहरुख की Pathaan और Tiger 3 का कनेक्शन

सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म टाइगर 3 का ट्रेलर आउट हो गया है. उम्मीद के मुताबिक फिल्म के ट्रेलर में सलमान खान एक्शन करते नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी दिखाई दिए हैं. जहां कैटरीना सलमान के अपोजिट दिखेंगी तो वहीं ट्रेलर देखकर ये भी साफ हो गया है कि इमरान इस फिल्म के विलेन हैं.

टाइगर 3 यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है. इस वजह से लंबे समय से ऐसा कहा जा रहा था कि इस फिल्म का शाहरुख खान की पठान और ऋतिक रोशन की वॉर के साथ कनेक्शन होने वाला है. उस कनेक्शन के बारे में फिलहाल तो ट्रेलर से कुछ पता नहीं चला है, लेकिन एक ऐसी चीज है जो पठान से मेल खाती है

‘Pathaan’ जैसी ‘Tiger 3’ की कहानी ?

ट्रेलर देखकर ऐसा माना जा रहा है कि टाइगर 3 की कहानी काफी हद तक शाहरुख की पठान में से मिलती जुलती हो सकती है. शाहरूख खान की पठान में जॉन अब्राहम विलेन के किरदार में नजर आए थे. उन्हें एक देशद्रोही की तरह दिखाया गया था, जो पहले भारतीय इंटेलिजेंस के लिए काम करता था. लेकिन फिर वो भारत के खिलाफ चला जाता है.

इमरान हाशमी की इन बातों को सुनकर लगता है कि पठान के जिम की तरह उन्होंने भी अपना परिवार खोया है और अब वो बदला ले रहा है. वहां भी जिम इटेंलिजेंस को गलत मानता था और यहां भी इमरान टाइगर को कसूरवार ठहरा रहा है, जो एक रॉ एजेंट ही है. टाइगर 3 का ट्रेलर देखने के बाद ऐसा लगता है कि दोनों ही फिल्मों के विलेन की कहानी लगभग एक जैसी हो सकती है.

कैमियों रोल में दिखेंगे शाहरूख खान!

चर्चा है कि सलमान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर इस फिल्म में शाहरुख खान का भी कैमियो है। वे इसमें पठान के किरदार में नजर आएंगे. सलमान और शाहरुख दोनों के ही फैंस को उम्मीद थी कि ट्रेलर में शाहरुख के कैमियो की झलक देखने को मिलेगी पर ऐसा हुआ नहीं. फिल्म के ट्रेलर में पूरी तरह सलमान-कैट्रीना और इमरान हाशमी पर फोकस किया गया है.

फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो यह कैमियो पब्लिक पर अपना अलग ही असर डालेगा. शाहरुख की एंट्री फिल्म में ऐसी जगह होगी जहां पब्लिक को कोई आइडिया नहीं होगा. ऐसे में मेकर्स चाहते हैं कि शाहरुख के इस कैमियो की कोई फुटेज या हिंट लीक ना हो. उन्होंने इसे बिग स्क्रीन के लिए ही सप्राइज पैकेज के तौर पर बचाकर रखा है.

thefocuslive

Written by

thefocuslive

View all articles by thefocuslive →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *