IPL

ईद के मौके पर राशिद खान ने अफगानी चिकन बनाकर साथियों को खिलाया, VIDEO शेयर कर गुजरात ने…

आज ज्यादातर देशों में ईद का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. भारत में भी धूमधाम से ईद का पर्व मनाया गया. ईद के रंग में क्रिकेटर्स भी रंगे नजर आये. सचिन से लेकर डेविड मिलर तक ने ईद की बंधाई अपने फैन्स को दी. ईद के माहौल से इससे आईपीएल भी अछूता नहीं रहा.

गुजरात टाइटंस के लेग स्पिनर राशिद खान ने अपने सोशल मीडिया पर अपने साथी खिलाड़ियों के साथ ईद मनाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं. यही नहीं, ईद के खास मौके पर अफगानी खिलाड़ी राशिद खान ने बायो-बबल में अपने होटल के किचन में खुद से ही खाना बनाकर अपने साथियों को खिलाया.

राशिद के मुताबिक ये डिश काफी कम मसाले और तेल वाली है. राशिद खान ने बताया कि इसका स्वाद काफी बेहतरीन होता है. वीडियो के अंत में डेविड मिलर समेत टीम के अन्य खिलाड़ी राशिद की इस डिश की तारीफ करते दिखे.

फ्रेंचाइजी ने भी अपने वीडियो कैप्शन में लिखा कि ‘राशिद भाई के हाथ का खाना, इसे कहते हैं ईद मनाना. राशिद के अलावा टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी.

तेज गेंदबाज शमी ने कुर्ते-पजामे पहने अपने साथी प्लेयर्स राशिद खान और रहमनुल्लाह गुरबाज के साथ ईद के जश्न की तस्वीरें साझा की. गुजरात टीम के खिलाड़ियों ने धूमधाम से ईद का जश्न मनाया.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *