BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
IPL

पंत के नो-बॉल विवाद पर याद आए धोनी, फैन्स बोले- गुरु और चेला एक जैसे, देखे VIDEO

राजस्थान रॉयल्स ने शुक्रवार को रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स को मात देकर सीजन में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की. मैच तो राजस्थान के नाम रहा लेकिन मुकाबले के आखिरी ओवर में जमकर बवाल हुआ. अंपायर के एक फैसले से ऋषभ पंत इतना नाराज हो गए कि बल्लेबाजों को वापस बुलाने लगे. हालांकि इसका असर अंपायर पर नहीं हुआ. मैच खत्म होने के बाद भी पंत काफी गुस्से में दिखाई दिए. उन्होंने अंपायर के साथ-साथ राजस्थान रॉयल्स के जॉस बटलर के साथ भी बहस की.

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222 रन बनाए थे. दिल्ली की टीम किसी तरह मैच को आखिरी ओवर तक खींच लाई थी जहां उन्हें जीत के लिए 36 रन चाहिए थे. रोवमैन पॉवेल स्ट्राइक पर थे, उन्होंने पहली दो गेंदों पर दो छक्के लगाए जिससे दिल्ली के खेमे में उम्मीदें बची हुई थी. इसके बाद तीसरी गेंद पर भी उन्होंने छक्का जड़ा लेकिन इस गेंद पर जमकर बवाल हुआ.

https://twitter.com/Twinkle_Agrawl/status/1517692446896918528

आखिरी ओवर में जमकर हुआ हंगामा
दिल्ली कैपिटल्स की टीम का मानना था कि गेंद कमर से बहुत ऊपर थी और अंपायर को इस गेंद को नो बॉल करार देना चाहिए था. हालांकि अंपायर ने ऐसा नहीं किया. रोवमैन ने जाकर अंपायर से बात की. इस बीच पंत डगआउट से निकलकर बाउंड्री के पास आ गए और नाराजगी जाहिर करने लगे. जब अंपायर नहीं माने तो उन्होंने बल्लेबाजों को वापस आने का इशारा दिया. इसके बाद उन्होंने टीम के सहायक कोच प्रवीण आमरे को मैदान पर जाकर अंपायर से बात करने को कहा. आमरे मैदान पर गए लेकिन अंपायर ने उन्हें भी वापस जाने को कहा. इसके बाद गुस्से से भन्नाए पंत सबसे पीछे जाकर बैठ गए. हंगामे के बाद दिल्ली को जीत के लिए तीन गेंदों पर तीन छक्के चाहिए थे. लेकिन अगली दो गेंदों पर केवल तीन रन आए और आखिरी गेंद पर रोवमैन कैच आउट हो गए. Dhoni Umpiresऐसा ही बवाल साल 2019 में भी देखने को मिला था जब अंपायर के फैसले से नाराज धोनी डगआउट से निकल मैदान पर आ गए थे. उन्होंने अंपायर से जमकर बहस की थी और उन्हें फैसला बदलने को कहा था.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f