BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
IPL

उमरान के बादIPL से चमकी एक और कश्मीरी की किस्मत, हुई करोड़ों रूपये की बरसात, माँ के लिए करेंगे नेक काम

आईपीएल में कई युवा खिलाड़ी अपना करियर बना चुके हैं. आईपीएल के पटल पर लोगों को अपनी किस्मत बदलने का अवसर भी मिलता है. आईपीएल (IPL) के जरिए देशी-विदेशी खिलाड़ियों को विश्व पटल पर अपना नाम रोशन करने का अवसर मिलता है. इसके साथ ही इस लुभावनी टी20 लीग के जरिए खिलाड़ियों पर धनवर्षा भी होती है.

यही नहीं आईपीएल के जरिए अब आमलोग भी करोड़पति बन रहे हैं. इसी कड़ी में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के के बिजबेहरा इलाके का एक युवक ऑनलाइन फैंटेसी क्रिकेट प्लेटफॉर्म ड्रीम 11 पर 2 करोड़ रुपये जीतकर रातोंरात करोड़पति बन गया.

वसीम राजा नाम के इस युवक ने टीवी चैनल से बात करते हुए कहा कि वह शनिवार देर रात गहरी नींद में थे, जब कुछ दोस्तों ने उन्हें फोन करके बताया कि उन्हें ड्रीम 11 में पहला स्थान मिला है. जिसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने लगभग 2 करोड़ रुपये जीते हैं.

खबर फैलते ही लोगों ने वसीम राजा और उनके परिवार को मुबारकवाद देना शुरू कर दिया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ जिसमें लोग वसीम राजा को बधाई देते देखे जा सकते हैं. राजा के ड्रीम इलेवन (आईपीएल) में विजेता बनने की खबर से पूरे गांव में खुशी की लहर है.

रातोंरात करोड़पति बन गया कश्मीरी युवक, हाथ लगा 2 करोड़ रुपये का 'जैकपॉट'वसीम राजा ने कहा, ‘मैं पिछले दो साल से आईपीएल में फैंटेसी टीम बनाकर अपनी किस्मत आजमा रहा हूं. रातों-रात करोड़पति बनना एक सपने जैसा है. इससे हमें गरीबी से उबरने में मदद मिलेगी क्योंकि हम आर्थिक रूप से गरीब वर्ग से ताल्लुक रखते हैं. मेरी मां बीमार है, अब मैं उनका ठीक से इलाज करवा सकूंगा.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f