Home CRICKET 30 करोड़ के आलीशान बंगले में रहते हैं रोहित शर्मा और रितिका...

30 करोड़ के आलीशान बंगले में रहते हैं रोहित शर्मा और रितिका सजदेह, देखें उनके मुंबई वाले महल की तस्वीरें

160
0

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह का घर मुंबई के सबसे महंगे घरों में से एक है। उनका ये घर मुंबई के वर्ली स्थित आहूजा टॉवर्स में है। रोहित शर्मा ने रितिका से सगाई के बाद 2015 में ये घर 30 करोड़ रुपए में खरीदा था। आहूजा टॉवर भारत की सबसे महंगी आवासीय इमारतों में से एक है।

भारत के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका सजदेह अक्सर अपनी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं। हिटमैन की पत्नी अक्सर स्टेडियम में उनके लिए चियर करती हुई भी दिखाई देती हैं। कपल की तस्वीरें और उनकी बेटी समायरा की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह का घर भी मुंबई के सबसे महंगे घरों में से एक है। उनका ये घर मुंबई के वर्ली स्थित आहूजा टॉवर्स में है। न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए भारत के कप्तान बनाए गए रोहित शर्मा ने रितिका से सगाई के बाद 2015 में ये घर 30 करोड़ रुपए में खरीदा था। आहूजा टॉवर भारत की सबसे महंगी आवासीय इमारतों में से एक है।

सिंगापुर के डिजाइनर ने किया डिजाइन

रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका के इस घर को सिंगापुर के मशहूर डिजाइनर ‘पाल्मर एंड टर्नर’ ने डिजाइन किया है। उनके आलीशान आशियाने में मीटिंग के लिए ऑफिस रूम, मिनी थियेटर और स्वीमिंग पूल जैसी आकर्षक चीजे बनी हैं। 6000 स्क्वॉयर फीट में बना ये घर आहूजा टॉवर्स की 29वीं मंजिल पर स्थित है।

रोहित के इस घर में चार लग्जरी बेडरूम हैं और बालकनी में शानदार लकड़ी के फर्नीचर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा रोहित-रितिका के घर में नवीनतम उपकरणों से लैस जिम भी बना हुआ है। आप अक्सर रोहित और उनकी पत्नी द्वारा शेयर किए जाने वाले इंस्टाग्राम वीडियोज में उनके घर के अंदर की सुंदरता को देख सकते हैं।

रोहित शर्मा के इस बंगले की एक और खासियत है। उनका ये बंगला 29वें फ्लोर पर है और उनके घर के अंदर से अरब सागर का शानदार नजारा भी दिखता है। वे जिस बिल्डिंग में रहते हैं उसमें कुल 53 फ्लोर बने हुए हैं। इस टॉवर को कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की मुलाकात युवराज सिंह के जरिए हुई थी। रितिका को युवराज की मुंह बोली राखी बहन भी कहा जाता है। 13 दिसंबर 2015 को दोनों की शादी हुई थी और उससे पहले 6 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here