CRICKET

वर्ल्डकप से पहले पाकिस्तान का बड़ा दाव, चैंम्पियन ट्रॉफी जीताने वाले इस धुरंधर को दी जगह

कल (16 अक्टूबर) से ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्वकप का आगाज़ होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट के सुपर-12 रांउड के मुकाबले 22 अक्टूबर से खेले जायेगें. जहां 23 अक्टूबर से भारत और पाकिस्तान की टीम अपने अभियान क…

कल (16 अक्टूबर) से ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्वकप का आगाज़ होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट के सुपर-12 रांउड के मुकाबले 22 अक्टूबर से खेले जायेगें. जहां 23 अक्टूबर से भारत और पाकिस्तान की टीम अपने अभियान का आगाज़ करेंगी. इस मैच से पहले पाकिस्तान टीम को लेकर एक अपडेट आया है. टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज फखर जमान को शामिल किया गया है.

पीसीबी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, यह बदलाव जरूरी था क्योंकि कादिर को अपने दाहिने अंगूठे पर हेयरलाइन फ्रैक्चर से उबरना बाकी है, जो उन्हें कराची में इंग्लैंड के खिलाफ 25 सितंबर को टी20 के दौरान लगी थी. लेग स्पिनर 22 अक्टूबर से पहले चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.

पहले रिजर्व खिलाड़ी के रूप में सूचीबद्ध फखर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी के साथ शनिवार को लंदन से ब्रिस्बेन पहुंचेंगे, जो दाएं घुटने की चोट के कारण रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे थे.

पाकिस्तान 2009 टी20 वर्ल्डकप की विजेता रह चुकी है. 23 अक्टूबर को पाकिस्तान और भारत के बीच महामुकाबला खेला जायेगा. यह मैच मेलबर्न के 23 अक्टूबर को प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में होगा.

फखर ज़मान ने 2017 के चैम्पियन ट्रॉफी फाइनल में शानदार बल्लेबाज करते हुए 114 रन की शतकीय पारी खेली थी. इस मैच में पाकिस्तान ने भारत को 180 रनों की बड़े अंतर से हराकर पहली बार यह खिताब अपने नाम किया था.

Ashar

Ashar

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *