BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

युवराज का 13 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर, हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास

गुरुवार को एजबेस्टन में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारत ने 50 रन से हरा दिया. भारत की इस जीत के हीरो हार्दिक पांड्या रहे. जिन्होने अपने ऑलराउंड खेल से इतिहास रच दिया.हार्दिक ने बल्लेबाजी में अर्धशतक जड़ने के बाद गेंदबाजी में भी चार विकेट झटके.वह पहले भारतीय खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में अर्धशतक जड़ने के बाद गेंदबाजी में चार विकेट भी लिए हैं.

भारतीय टीम के लिए टॉप स्कोरर रहे हार्दिक ने 33 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 51 रन की धमाकेदार पारी खेली.इसके बाद गेंदबाजी में धमाल मचाते हुए जेसन रॉय (4), डेविड मलान (21), लियाम लिविंगस्टोन (0) और सैम कुरेन (4) को अपना शिकार बनाया.

एक टी-20 इंटरनेशनल मैच में भारत के लिए बेस्ट ऑलराउंड प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड इससे पहले युवराज सिंह के नाम था.युवराज ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेले गए मैच में नाबाद 60 रन की पारी खेलने के साथ-साथ गेंदबाजी में 23 रन देकर 3 विकेट लिए थे.

मुकाबले की बात की जाए तो भारत ने इंग्लैंड को 50 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए.इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 19.3 ओवरों में 148 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. पांड्या को उनके शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f