BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
OFFBEAT

Up Police Constable Bharti 2023: यूपी पुलिस में नौकरी का इंतजार करने वालों के लिए जल्द ही

Up Police Constable Bharti 2023: यूपी पुलिस में नौकरी का इंतजार करने वालों के लिए जल्द ही बड़ी और खुश करने वाली खबर मिल सकती है. दरअसल यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन आ सकता है. इस बीच यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स के लिए यूपी पुलिस भर्ती एंड प्रोन्नति बोर्ड ने एक खुशखबरी दी है. दरअसल, यूपी पुलिस भर्ती एंड प्रोन्नति बोर्ड नेखाली पदों की संख्या को और बढ़ा दिया गया है.

यूपी पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कुल 62,424 पदों पर भर्ती की जानी हैं. इनमें 2469 पद सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस एवं समकक्ष के हैं. वहीं 52699 पद कॉन्स्टेबल, 2430 रेडियो संवर्ग, 545 लिपिक संवर्ग, 927 कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद शामिल हैं. इसके अलावा जेल वार्डर के 2,833 एवं आरक्षी नागरिक पुलिस के 521 पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया प्रस्तावित है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किए जाने वाला है. 15 जुलाई तक कांस्टेबल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है. जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. एक बार नोटिफिकेशन जारी होने के बाद साफ हो जाएगा कि क्या पात्रताएं हैं और कौन आवेदन कर सकता है कौन नहीं कर सकता है.

UP Police Constable Recruitment 2023: आयु सीमा व छूट Age limit
सामान्य वर्ग के पुरुष उम्मीदवार की आयु 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए. महिलाओं के लिए आयु सीमा 18 से 25 साल रखी गई है. ओबीसी पुरुष के लिए छूट है और 18 से 28 साल व महिला के लिए 18 से 31 साल, एससी/ एसटी कैटेगरी के पुरुष के लिए 18 से 28 और महिला के लिए आयुसीमा 18 से 31 साल रखी गई है.

UP Police Constable Recruitment 2023: ऑनलाइन आवेदन फीस Application fee
युपी पुलिस भर्ती के आवेदन फीस की बात करें तो जनरल कैटेगरी और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 700 रुपये की आवेदन फीस जमा करनी होगी. वहीं एससी एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 300 रुपये की आवेदन फीस देनी होगी.

UP Police Constable Recruitment: ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज Document required:

  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • डोमिसाइल सर्टिफिकेट
  • कास्ट सर्टिफिकेट (यदि लागू हो तो)
  • स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट (यदि लागू हो तो)
  • पासपोर्ट साइज की फोटो की स्कैन की गई कॉपी
  • कैंडिडेट के साइट की स्कैन कॉपी.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f