Inspiration

केरल की रेहना शाहजहां ने 24 घंटे में 81 सर्टिफिकेट किए हासिल, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Rehna Shahjahan: 24 घंटे में 81 सर्टिफिकेट हासिल कर केरल की इस लड़की ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है. केरल की रेहना शाहजहां (Rehna Shajahan) ने दुनिया के सामने कुछ ऐसा कर दिया है जिसे जानक…

Rehna Shahjahan: 24 घंटे में 81 सर्टिफिकेट हासिल कर केरल की इस लड़की ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है. केरल की रेहना शाहजहां (Rehna Shajahan) ने दुनिया के सामने कुछ ऐसा कर दिया है जिसे जानकर हर कोई हैरान है. गणित के हिसाब से 24 घंटे में 81 सर्टिफिकेट का मतलब देखा जाए तो रेहना ने हर मिनट में औसतन 3 से ज्यादा सर्टिफिकेट हासिल किए हैं.

पढ़ाई के नाम से ज्यादातर लोग दूर भागते हैं लेकिन रेहना ने ये विश्व रिकॉर्ड पढ़ाई में ही बनाया है. रेहाना ने 24 घंटे में 81 ऑनलाइन सर्टिफिकेट हासिल किए हैं. आपको बता दें कि इससे पहले ये वर्ल्ड रिकॉर्ड एक दिन में 75 सर्टिफिकेट हासिल करने का था लेकिन अब ये रिकॉर्ड रेहना शाहजहां के नाम पर है जिन्होंने 81 सर्टिफिकेट हासिल किए हैं.

1o3h5j6o

केरल के कोट्टायम की रहने वाली रेहना दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से एम.कॉम की डिग्री हासिल करना चाहती थीं और इसके लिए उन्होंने प्रवेश परीक्षा भी दी लेकिन आधा नंबर कम होने की वजह से उन्हें यहां एडमिशन नहीं मिल पाया. इसके बाद रेहना काफी निराश भी हुईं लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. 25 साल की रेहना ने दो पीजी कोर्स के लिए ऑनलाइन एडमिशन लिया. सोशल वर्क में मास्टर्स के अलावा रेहना ने काउंसलिंग और गाइडेंस में डिप्लोमा लेने के लिए एडमिशन लिया.

इसके अलावा रेहना (Rehna) मैनेजमेंट (Management) की पढ़ाई भी करना चाहती थीं. कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CAT) की तैयारी के बाद उन्होंने कैट की परीक्षा भी पास कर ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया (Jamia Milia Islamia) में एमबीए (MBA) प्रोग्राम में एडमिशन लिया. पढ़ाई के लिए रेहना का उत्साह ऐसा था कि उन्होंने एक ही दिन में सबसे ज्यादा ऑनलाइन सर्टिफिकेट (Online Certificate) हासिल किए और वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) बना दिया.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *