मुंबई और उदयपुर में होगी आयरा खान की शादी, 13 जनवरी को होगा ग्रैंड रिसेप्शन

·

मुंबई और उदयपुर में होगी आयरा खान की शादी, 13 जनवरी को होगा ग्रैंड रिसेप्शन
Ira Khan Nupur Shikhare Wedding: thefocuslive.com

Ira Khan Nupur Shikhare Wedding: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी आयरा खान जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं. आयरा 3 जनवरी को अपने मंगेतर नुपुर शिखरे संग कोर्ट मैरिज कर उनकी दुल्हन बनने वाली हैं. इसी बीच कपल की शादी को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आई है. खबरों के अनुसार आयरा और नुपुर राजस्थान में ग्रैंड वेडिंग भी करने वाले हैं.


  • 3 जनवरी को होगी आमिर खान की बेटी आयरा खान की शादी
  • मंगेतर नुपुर शिखरे संग कोर्ट में करेंगी शादी आयरा खान
  • 13 जनवरी को मुम्बई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

आमिर खान की लाडली बेटी आयरा खान कल यानि 3 जनवरी को नुपुर शिखरे संग कोर्ट में शादी करेंगी. दोनों की ये शादी दोपहर को 2 से 4 बजे के बीच होगी. वहीं कोर्ट मैरिज के बाद कपल एक शानदार रिसेप्शन पार्टी करने वाला है. जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल होंगे.

इसी बीच आयरा खान और नुपुर शिखरे को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट्स के अनुसार आयरा कोर्ट मैरिज के बाद नुपुर शिखरे संग ग्रैंड वेडिंग भी करेंगी. दोनों की ये शादी राजस्थान की झीलों की नगरी यानि उदयपुर में होने जा रही है. आयरा और नुपुर की ये शादी 8 जनवरी को उदयपुर में होगी. फिर दोनों 13 जनवरी को मुंबई में एक और रिसेप्शन देंगे जिसमें फिल्मी दुनिया के कई सितारे शामिल होंगे.

thefocuslive

Written by

thefocuslive

View all articles by thefocuslive →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *