मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने मनाया अपनी बेटी का जन्मदिन, तस्वीरें हुई वायरल

·

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने मनाया अपनी बेटी का जन्मदिन, तस्वीरें हुई वायरल

मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा ने अपनी कॉमेडी के जरिए बहुत ही कम समय में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. टीवी पर उनका शो काफी पसंद किया जाता है. अब तक उनके शो में एक से बढ़कर एक दिग्गज हस्तियां तशरीफ ला चुकी हैं.

शायद ही कोई ऐसा एक्टर या एक्ट्रेस हो जो उनके शो में अबतक ना पहुंचा हो, जो भी उनके शो में आता है उसकी वो जमकर खिंचाई करते हैं. यही वजह है कि उन्हें कई फिल्मों में काम करने का मौका मिल चुका है. कपिल शर्मा की सोशल मीडिया पर बहुत तगड़ी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उनके 44 मिलियन फॉलोअर्स हैं.

कपिल शर्मा ने गिन्नी चतरथ से 12 दिसंबर 2018 को शादी की थी. उनके दो बच्चे हैं, 10 दिसंबर 2019 को उनकी बेटी अनायरा का तो 01 फरवरी 2021 को उनके बेटे त्रिहान का जन्म हुआ था. कपिल शर्मा अपनी फैमिली को फोटोज को अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.

हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी अनायरा का जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया. बेटी के बर्थडे के मौके पर कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी ने पार्टी को होस्ट किया. कॉमेडियन भारती सिंह भी यहां अपने बेटे गोला को लेकर पहुंची थी.

कपिल की बेटी अनायरा ने इस दौरान फ्रॉक पहना हुआ था और वो हेयरबैंड लगाए हुए थीं, वो काफी क्यूट दिखाई दे रही थी, मां और बेटी ने मैचिंग का आउटफिट पहना हुआ था. एक फोटो में कपिल शर्मा अपनी बेटी को प्यारा सा पपी पकड़ाते हुए नजर आ रहे हैं तो दूसरी फोटो में गिन्नी अनायरा को अपनी गोद में लिए हुए हैं.

अनायरा की ये पार्टी जंगल थीम पर रखी गई थी. गिन्नी हर बार पार्टी को अलग-अलग थीम पर रखती हैं. इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, कपिल शर्मा के फैंस इन्हें बहुत पसंद कर रहे हैं.

thefocuslive

Written by

thefocuslive

View all articles by thefocuslive →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *