BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
ENTERTAINMENT

VIDEO: नोरा फतेही संग लहंगा पहनकर नाचे अक्षय कुमार, यूजर्स ने किया ट्रोल

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हांलही में रिलिज हुई फिल्म सेल्फी सिल्वर स्क्रीन पर बुरी तरह फ्लॉप रही. 150 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने अभी तक केवल 20 करोड़ का बिजनेस किया है. हालकी, अक्षय कुमार  इन दिनों अपने इंटरनेशनल टूर ‘द एंटरटेनर्स’ को लेकर काफी सुर्खियों में है। हाल  ही में एक्टर को सोनम बाजवा, दिशा पटानी, नोरा फतेही, अपारशक्ति खुराना और मौनी रॉय के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वहीं अब इस टूर के कुछ वीडियो सामने आया है, जिसमे अक्षय और नोरा  ‘ऊं अंटावा’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

बीते दिन कलाकारों ने यूएस के अटलांटा में अपनी पहली परफॉर्मेंस दी।  इस दौरान अक्षय और नोरा ने ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ से लेकर  ‘ऊ अंटावा’ और ‘लाल घाघरा’ पर जबरदस्त ठुमके लगाए।  अक्षय और नोरा अल्लू अर्जुन और सामंथा का हुक स्टेप फॉलो करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरे लाल घाघरा गाने पर अक्षय रेड कलर के लहंगे में नजर आए। यही बात लोगों को बिल्कुल रास नहीं आई और उन्हें खूब ट्रोल किया।

लहंगा पहनने पर ट्रोल हुए Akshay Kumar

अक्षय कुमार को लहंगे में डांस करता देख सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, ‘यही देखना बाकी रह गया था।’ दूसरे ने लिखा, ‘अक्षय कुमार कब अपनी उम्र की तरह एक्ट करेंगे। तीसरे ने लिखा- ये घटिया हरकते करना बंद करे तो अक्षय हिट हो जाए।

बता दें, इस सितारों की लाइव परफॉर्मेंस 3 मार्च को अटलांटा, 8 मार्च को डालास, 11 मार्च को ऑरलैंडो और 12 मार्च को ऑकलैंड में होगी। 3 मार्च को पहली परफॉर्मेंस हो चुकी है।  नोरा फतेही, सोनम बाजवा, मौनी रॉय और दिशा पाटनी एक्टर के साथ गई हैं।

एक्टर की आने वाली फिल्म

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्मों की बात करें, तो वह ओएमसी 2, हेरा फेरी 3, सुरारई पुत्रु, बड़े मियां छोटे मियां और छत्रपति शिवाजी पर मराठी फिल्म में नजर आएंगे। हाल ही में सेल्फी में नजर आए थे। ये फिल्म पर्दे पर फ्लॉप साबित हुई।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f