BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
ENTERTAINMENT

100 करोड़ रूपये का एक टिकट खरीदेंगे सलमान खान, इस फिल्म के लिए बनाया तगड़ा प्लान

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. उनके चाहने वालों को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है. फिल्म का टीजर और एक गाना ‘नैय्यो लगदा’ पहले ही सामना आ चुका है. वहीं ये फिल्म ईद 2023 के मौके पर रिलीज होने वाली है.

बीते साल से बॉलीवुड का समय कुछ ठीक नहीं चल रहा है. ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं. ऐसे में अब एक एक्टर की तरफ से दावा किया गया है कि सलमान खान ने अपनी इस फिल्म को बचाने के लिए 100 करोड़ रुपये का टिकट खरीदने का फैसला किया है. ये दावा करने वाले हैं अभिनेता से फिल्म क्रिटिक बने कमाल राशिद खान उर्फ केआरके, जो हमेशा ही अपने बयानों से बॉलीवुड को निशाने पर लेते रहते हैं.

अपने ट्वीट में केआरके ने सलमान खान का नाम तो नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने जो कुछ कहा है उसे देखकर लगता है कि उनका निशाना सलमान खान के ऊपर ही है. उन्होंने लिखा, “मेरे सूत्रों के मुताबिक बुढ़ऊ ने अपनी फिल्म किसी का हाथ किसी की टांग के लिए 100 करोड़ रुपये का टिकट खरीदने का फैसला किया है. मतलब अब फिल्म का लाइफटाइम बिजनेस 150 करोड़ रुपये होगा. 50 करोड़ रियल और 100 करोड़ थिएटर्स फीडिंग से! लेकिन अब बजट 200+100= 300 करोड़ रुपये होगा. हालांकि अब भी ये डिजास्टर साबित होगी.”

बहरहाल, ये पहली बार नहीं है जब केआरके ने इस तरह के ट्वीट किए हों, हालांकि वो हमेशा ही बॉलीवुड सितारों को लेकर इस तरह की बातें लिखते रहते हैं. इन चीजों को लेकर उन्हें एक बार जेल की भी हवा खानी पड़ी थी.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अगर बात किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) के रिलीज डेट की करें तो ये फिल्म 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी. सलमान खान के साथ इस फिल्म में साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस पूजा हेगड़े और शहनाज गिल नजर आने वाली हैं. इस फिल्म के जरिए शहनाज अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f