BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
ENTERTAINMENT

सादा लिबास, सिर पर हिजाब, रमज़ान से पहले उमरा करने मक्का पहुंचीं हिना खान

अभिनेत्री हिना खान (Hina Khan) रमजान शुरू होने से पहले पवित्र शहर मक्का पहुंच गईं हैं, हिना खान अपनी जिंदगी का पहला उमरा करने वाली हैं, उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी और परिवार के साथ की तस्वीरें भी शेयर की हैं, तस्वीरों में वो उमरा के लिए तैयार नज़र आ रही हैं.

परिवार संग उमरा करने पहुंची Hina Khan

उमरा करने सऊदी अरब के मक्का पहुंची हिना खान सफेग रंग की सलवार कमीज में दिखाई दे रही हैं, उनका सादा अंदाज़ फैंस को भू खूब पसंद आ रहा है, तस्वीर में हिना अपने होटल रूम में एक कुर्सी पर बैठ पोज़ देती दिखाई दे रही हैं.

20 मार्च को हिना खान परिवार के साथ सऊदी अरब के जेद्दाह पहुंचीं, फिर वहां से कार के ज़रिए वो आज मक्का पहुंचीं जहां उन्हें उमरा करना है, आपको बता दें कि साल 2018 में भी हिना की मां और उनके पिता ने उमरा किया था, पर हिना का ये पहला उमरा है.

हिना खान के अलावा अली गोनी, आसिम रियाज जैसे सितारे भी इस बार उमरा करने वाले हैं, हाल ही में अली गोनी ने कहा था कि वो अपना पहला रोज़ा मक्का में रखेंगे, इनके अलावा जन्नत जुबैर और फैसल शेख जैसे सितारे भी हाल के दिनों में उमरा कर चुके हैं.

आपको बता दें कि हिना खान (Hina Khan) को सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से रातों रात स्टारडम मिला था, उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, हिना बिग बॉस समेत कई रिएलिटी शो में नज़र आ चुकी हैं.

ऐसी ही रोचक और मज़ेदार खबरों के लिए सबसे पहले www.thefocslive.com पर बने रहे. आप हमें फेसबुकट्वीटर और गूगल न्यूज़ पर भी फॉलो कर सकते हैं.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f