BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
ENTERTAINMENT

DDLJ से लेकर गज़नी तक, इन 6 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को ठुकरा चुके हैं सलमान खान

Salman Khan Rejected movies: बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान आज 58 साल के हो गए हैं. सलमान खान ने अपने 35 साल के फिल्मी करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. हांलकी, इस दौरान कई मौके ऐसे ही आए हैं जब सलमान खान की ठुकराई हुईं फिल्मों ने सिल्वर स्क्रीन पर तहलका मचाया है. इस लिस्ट में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से लेकर गजनी तक शामिल हैं. आईये देखते हैं सलमान खान की इन ठुकराई हुई फिल्मों की लिस्ट.


बाज़ीगर के लिए शाहरुख नहीं बल्कि सलमान थे मेकर्स की पहली पसंद thefocuslive.com
बाज़ीगर के लिए शाहरुख नहीं बल्कि सलमान थे मेकर्स की पहली पसंद thefocuslive.com

बाजीगर

शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी बाजीगर ने उन्हें के बेस्ट एक्टर्स की लिस्ट में शामिल कर दिया था. हालांकि इस फिल्म के लिए शाहरुख खान पहली पसंद नहीं थे. उनकी जगह निर्देशक अब्बास-मस्तान सुपरस्टार सलमान खान को कास्ट करना चाहते थे. लेकिन सलमान खान ने एंटी-हीरो वाली इमेज के चलते इस फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था. बाद में ये रोल शाहरुख खान के हिस्से में चला गया और इसके बाद तो सब इतिहास है.

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे भी शाहरुख खान से पहले सलमान खान को ही ऑफर हुई थी. मगर किन्हीं कारणों से सलमान खान ने ये मूवी का ऑफर ठुकरा दिया.

कल हो न हो

शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी कल हो न हो में सलमान खान को सैफ अली खान का किरदार ऑफर हुआ था. मगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान मूवी में शाहरुख खान के साथ सेकेंड लीड में नजर नहीं आना चाहते थे. बाद ये किरदार सैफ अली खान को मिल गया था. जिसमें उनकी खूब तारीफ हुई और वो कई अवॉर्ड्स झटक ले गए थे.

चक दे इंडिया

इतना ही नहीं, शाहरुख खान की मूवी चक दे इंडिया के लिए भी मेकर्स ने पहले सलमान खान को ही अप्रोच किया था. लेकिन सलमान खान ने इस मूवी का ऑफर भी ठुकरा दिया था.

जोश

शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी जोश भी पहले सलमान खान को ही ऑफर हुई थी. फिल्म स्टार ने ये ऑफर ठुकरा दिया था. इसकी वजह का तो खैर पता नहीं, मगर कई लोग कयास लगाते हैं कि फिल्म में सलमान खान एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के भाई का किरदार निभाना नहीं चाहते थे.

गजनी

आमिर खान स्टारर इस फिल्म के लिए भी मेकर्स ने पहले सलमान खान को ही अप्रोच किया था. बल्कि, इस मूवी की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद आमिर खान ने खुद सलमान खान का नाम मेकर्स को सुझाया था. मगर सलमान खान ने इस फिल्म को एक्सेप्ट नहीं किया बाद में ये फिल्म आमिर खान की ही झोली में आ गिरी.



ऐसी ही और मज़ेदार खबर के लिए लॉग ऑन करें www.thefocuslive.com इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्वीटरयूट्यूबइंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर भी फॉलो कर सकते हैं.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f