BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
ENTERTAINMENT

साइकिल की चेन से बनी ड्रेस पहनकर उर्फी ने की पार की सारी हदें, लोग बोले- लूट लिया दिल का चैन

Urfi Javed New Look: सोशल मीडिया पर अक्सर अपने सिजलिंग लुक से लोगों के होश उड़ाने वालीं एक्ट्रेस और मॉडल उर्फी जावेद (Urfi Javed) अक्सर चर्चा में रहती हैं. फैंस उनके नए स्टाइल का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं. अब इंटरनेट पर उर्फी का नया लुक तेजी से वायरल हो रहा है जिसे एक्ट्रेस ने कुछ ही मिनटों पहले अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है. आपको बता दें कि इस बार उर्फी ने न तो पिन से न पत्थर से बल्कि साइकिल की चेन से अपनी नई ड्रेस डिजाइन की है. अब उर्फी (Urfi Javed) का नया वीडियो आया है तो बातें तो बननी ही थीं. ऐसे में कुछ लोग उर्फी के स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उन्हें फिर ट्रोल करने से बाज नहीं आए.

वायरल हुआ उर्फी का नया लुक

उर्फी जावेद ने आज यानी शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से ये नया वीडियो शेयर किया है. वीडियो की शुरूआत में आप देख सकते हैं कि उर्फी खाकी कलर की शॉर्ट स्कर्ट और मैचिंग क्रॉप टॉप पहने सड़क पर साइकिल चला रही हैं. अचानक उनकी साइकिल की चेन टूट जाती है. पहले तो उर्फी उस चेन से खेलती हुई दिखाई दीं लेकिन अचानक वो उसी चेन से बनी ड्रेस को पहने हुए नजर आईं. अब उर्फी का ये लुक देख हर कोई हैरान है क्योंकि कोई भी इस बात का अंदाजा नहीं लगा सकता था कि उर्फी इस बार साइकिल की चेन से ही ड्रेस बना डालेंगी.

View this post on Instagram

A post shared by Uorfi (@urf7i)

खुद ऐसा नहीं सोचा था उर्फी ने

इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने कैप्शन लिखा- साइकिल की चेन!! मैंने भी इस आउटफिट के बारे में नहीं सोचा था. ये मेरा आइडिया नहीं था. एक दोस्त ने मजाक में कहा कि इसने तो साइकिल की चेन की ड्रेस बना दी. मैंने सोचा अभी तक तो ऐसा नहीं किया लेकिन मैं कर सकती हूं. वहीं, बात करें उर्फी जावेद के इस लुक के बारे में तो उन्होंने इस चेन वाली ड्रेस के साथ अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल में स्टाइल किया. सॉफ्ट मेकअप, ग्लोसी लिप्स और ब्लैक हील्स के साथ उर्फी ने अपने नए लुक को पूरा किया था. आपको बता दें कि कुछ ही देर में उर्फी के इस वीडियो को 50 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. हालांकि, कई लोग उर्फी को इस लुक के लिए ट्रोल भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- ‘अब तो हद हो गई’. इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा- ‘इसे भी क्यों पहना है’.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f