BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
ENTERTAINMENT

रिलिजिंग से पहले ही SRK की Pathaan ने कर डाली करोड़ों की कमाई, टूट जायेंगे सब रिकॉर्ड

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) का इंतजार फैंस को बेसब्री से है. पिछले चार सालों से किंग खान बड़े पर्दे से गायब हैं और दर्शकों की आंखें उन्हें देखने के लिए तरस गई हैं. ऐसे में कुछ ही दिन के इंतजार के बाद शाहरुख एक नए अवतार और अंदाज में सिनेमाघरों में छाने को तैयार हैं. ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी हैं और अभी से इस फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं.

एडवांस बुकिंग में Pathaan ने कमाए करोड़ों

‘पठान’ की एडवांस बुकिंग पर नजर डाली जाए तो पता चलता है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)  के फैंस को फिल्म से जुड़े विवादों से कोई फर्क नहीं पड़ता है. फैंस अपने फेवरेट स्टार को पहले ही दिन थिएटर में देखने के लिए उतावले हैं. ‘पठान’ के हिंदी और तेलुगू वर्जन की टिकट्स सबसे ज्यादा बिक रही हैं. मेजर सिनेमा चेन्स में ‘पठान’ की एक लाख से ज्यादा टिकट्स बिक चुकी हैं. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने अभी से 14.66 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

‘पठान’ रिलीज से पहले YRF ने बचाए 15-20 करोड़, शाहरुख शुरू करेंगे नया ट्रेंड?
इसमें दिल्ली-एनसीआर से 1.79 करोड़ रुपये, मुंबई से 1.74 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई है. इसके अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता में सबसे ज्यादा ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग हुई है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ‘पठान’ Pathaan अपने पहले दिन 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. हैप्पी न्यू ईयर के बाद ये शाहरुख खान की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में आ जाएगी.

300 करोड़ पार कर सकती है Pathaan

पिछले साल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ ने बढ़िया कमाई की थी. इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 19.66 करोड़ रुपये के आसपास कमाई की थी. ये 2022 में हिट होने वाली तीसरी बड़ी फिल्म थी. इसके अलावा ‘भूल भुलैया’ ने भी एडवांस बुकिंग से 6.55 करोड़ रुपये के आसपास कलेक्शन किया था. ‘पठान’ के पास अभी भी ‘ब्रह्मास्त्र’ की एडवांस बुकिंग को पीछे छोड़ने के लिए छह दिन है.

भारत के अलावा विदेशों में भी पठान की एडवांस बुकिंग बढ़िया चल रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो ‘पठान’ अपने पहले वीकेंड पर भारत में 150 से 200 करोड़ और वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर सकती है. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan)  के अलावा इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा नजर आएंगे. अब बस 25 जनवरी का इंतजार है.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f