फिर हेरा फेरी की ये क्यूट बच्ची अब नज़र आती है बेहद खूबसूरत, 17 साल बाद पहचान पाना मुश्किल

·

फिर हेरा फेरी की ये क्यूट बच्ची अब नज़र आती है बेहद खूबसूरत, 17 साल बाद पहचान पाना मुश्किल

Angelina Idnani: अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म हेरा फेरी का तीसरा भाग जल्द ही फ्लॉर पर आने वाला है. इस फिल्म के जरिए तीनों कलाकार एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाते नजर आयेंगे. इस फिल्म के तीसरे भाग में कहानी दूसरे भाग से ही शुरू हो होगी. साल 2006 में रिलिज हुई फिर हेरा फेरी आज भी फैंस के दिलों पर राज करती है. वहीं इस फिल्म के कॉमेडी सीन देखकर हंसी छूट जाती है. लेकिन क्या आपको वह सीन याद है जब एक क्यूट बच्ची ने बाबू राव से केला मांगा था. इस सीन को फैंस ने काफी पसंद किया था. लेकिन क्या आपको पता है कि उस सीन में दिखी बच्ची आज 26 साल की खूबसूरत लड़की हैं, जिन्हें देखकर आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे.

Angelina Idnani Letest Photo

तस्वीर में दिख रही चाइड एक्ट्रेस और कोई नहीं तारा रम पम में रानी मुखर्जी की बेटी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस एंजलिना  इदनानी (Angelina Idnani) हैं. उन्हें फिर हेरा फेरी में ही नहीं तारा रम पम में भी फैंस ने खूब प्यार दिया था. वहीं आज वह बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं, जिन्हें देखकर फैंस भी उन्हें नहीं पहचान पाएंगे.

Angelina Idnani

एंजलिना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने इंडियन और वेस्टर्न लुक की तस्वीरें फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं. वहीं फैंस उनके पोस्ट पर फैंस फायर और हार्ट इमोजी शेयर करते रहते हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी क्यूट तस्वीरें भी शेयर करती हैं, जिसे देखकर फैंस अपना दिल हार बैठते हैं.

बता दें, 30 अक्टूबर 1997 को जन्मी एंजलिना इदनानी दो फिल्मों में नजर आई हैं, जिन्होंने साल 2006 में आई फिर हेरा फेरी की है. इसके बाद साल 2007 में एक्ट्रेस ने ता रा रम पम में काम किया था, जिसमें सैफ अली खान और रानी मुखर्जी ने उनके माता पिता का किरदार निभाया था.

thefocuslive

Written by

thefocuslive

View all articles by thefocuslive →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *