क्या आप जानते हैं तस्वीर में तेंदुए के शावक के साथ दिख रहा इस बच्चे को, अब ये बच्चा है बॉलीवुड का एक्शन हीरो

·

क्या आप जानते हैं तस्वीर में तेंदुए के शावक के साथ दिख रहा इस बच्चे को, अब ये बच्चा है बॉलीवुड का एक्शन हीरो

Ajay Devgan : कहते है ‘पूत के पांव पालने में ही दिख जाते है’, ये बात आपने कई बार सही साबित होते हुए देखी होगी, ऐसा ही कुछ इस तस्वीर में है , जो बच्चा इस तस्वीर में तेंदुए के बच्चे के साथ खेल रहा है बड़ा होकर भी एक जबरदस्त एक्शन स्टार बना, बॉलीवुड के मशहूर एक्शन कोरियोग्राफर के बेटे और अभिनेत्री के पति हैं, इतना ही नहीं वह खुद भी इंडस्ट्री में सिंघम के नाम से पहचाने जाते हैं, अब आप पहचान गए।

क्या हुआ नहीं पहचान पाए आप, दरअसल, यह और कोई नहीं है बल्कि अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgan) हैं, जिन्हें आज पूरी दुनिया सिंघम के नाम से जानती है, एक से एक हिट दे चुके अजय देवगन ने यह तस्वीरें खुद अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही जन्मदिन के मौके पर शेयर की थीं, जिसमें उनके बचपन से लेकर जवानी तक की तस्वीरें देखने को मिली थी, फैंस को यह तस्वीरें काफी पसंद आई थीं।

Ajay Devgan ने 1991 में किया था डेब्यू

अजय देवगन (Ajay Devgan) ने साल 1991 में फिल्म फूल और कांटे के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसके बाद उन्हें एक्शन हीरो के नाम से फैंस बुलाने लगे, इसके बाद वह दिलजले, हम दिल दे चुके सनम, कंपनी, ज़ख्म, द लेजेंड ऑफ भगत सिंह और जैसी फिल्मों में दिखे, सिंघम और गोलमाल जैसी फिल्मों ने उनके कॉमेडी जॉनर को भी फैंस के बीच फेमस कर दिया।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो अजय देवगन (Ajay Devgan) ने 1991 में एक्ट्रेस काजोल से शादी की, जिनसे उनके दो बच्चे न्यासा देवगन और युग देवगन हैं, गौरतलब है कि हाल ही में अजय देवगन और तब्बू स्टारर भोला बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है, जो अच्छा कलेक्शन करती हुई दिख रही है।

 

thefocuslive

Written by

thefocuslive

View all articles by thefocuslive →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *