BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

शमी की मैजिक बॉल पर फिर चित्त हुए बटलर, लगातार दूसरी बार लौटाया पवेलियन, देखें VIDEO

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला गया. जहां भारत को 100 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी भारतीय गेंदबाज़ों के आगे पूरी तरह पस्त नज़र आई. दूसरे वनडे में इंग्लिश कप्तान जोस बटलर का विकेट टीम के अनुभवी गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने हासिए किया, अब इस घटना का वीडियो फैंस के बीच वायरल हो रहा है.

इस मैच में जोस बटलर इंग्लैंड के लिए महज़ 5 गेंद खेलकर 4 रन ही बना सके. इस दौरान उनके बल्ले से छक्का तो दूर एक बाउंड्री भी देखने को नहीं मिली। गौरतलब है कि इंग्लिश टीम 82 रनों तक 3 विकेट गंवा चुकी थी, ऐसे में सभी की निगाहें पिछले मैच में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान जोस बटलर(30) पर ही टिकी थी. हालांकि इस बार वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके और शमी ने उन्हें बड़ा झटका दिया.

यह घटना इंग्लैंड की पारी के 19वें ओवर की है. मोहम्मद शमी अपने कोटे का छठा ओवर करने आए थे. इस ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद शमी ने जोस बटलर के चेहरे से मुस्कान को गायब करके रख दिया. शमी ने यह गेंद मिडिल लाइन पर तेजी से फेंकी थी, जिसे बटलर परखने में पूरी तरह नाकामियाब रहे. यह गेंद बटलर को बीट करते हुए सीधा स्टंप्स से टकराई जिसके बाद बटलर पांच सेकंड तक यकीन नहीं कर सके और अपने पोज़ में ही बने रहे.

Image

सीरीज 1-1 से बराबर
लॉर्ड्स वनडे में जीत के बाद मेजबान टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. इस सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच 17 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जायेगा. इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में सभी विकेट खोकर 246 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारतीय टीम 38.5 ओवर में केवल 146 रन ही बना सकी.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f