BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
IPL

एक ओवर में बने 30 रन, रसेल ने 5 छक्के जड़ मचाया कोहराम, आवेश-मोहसिन के आगे KKR ढेर

आईपीएल 2022 के 53वां मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाए. जवाब में केकेआर की टीम 101 रन पर सिमट गई.

LSG ने एक ही ओवर में लूटे 30 रन
लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मैच में 18 ओवर के खेल के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए थे. लखनऊ की पारी का 19वां ओवर शिवम मावी ने किया. इस ओवर में लखनऊ के बल्लेबाजों ने 5 छक्के जड़े और टीम को एक बड़े टोटल तक पहुंचाया. इस ओवर की पहली 3 गेंदों पर विस्फोटक बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस ने एक से बढ़कर एक 3 बड़े छक्के जड़े. ओवर की चौथी गेंद पर शिवम मावी ने स्टोइनिस को पवेलियन भेजा, लेकिन छक्कों के सिलसिले को वे नहीं रोक सके. ओवर की आखिरी 2 गेंदों पर जेसन होल्डर ने 2 छक्के जड़ दिए. इस ओवर में कुल 30 रन बने.

आवेश-मोहसिन का धमाल
लक्ष्य का पीछा करने उतरे केकेआर को पहले ही ओवर में मोहसिन ने करारा झटका दे दिया. जिसके बाद टीम नियमित अंतराल पर विकेट गवांती चली गई. केकेआर की टीम 14.3 ओवर में 101 रन बनाकर ढेर हो गई. मोहसिन ने 3 ओवर में 6 रन देकर 1 विकेट लिया. वहीं आवेश खान ने 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए. आवेश ने रसेल और रॉय को लगातार गेंदों पर आउट किया.

रसेल की पावर हिटिंग
7 ओवर में केकेआर का स्कोर 4 विकेट खोकर 25 रन था. ऐसे में आंद्रे रसेल ने 19 गेंदों पर 3 चौको और 5 छक्कों की मदद से 45 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 12 ओवर में 85 रन पर पहुंचा दिया. हांलकी आवेश की गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में वह आउट हो गए.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f