Mother’s Day 2023: आज यानि 14 मई 2023 को पूरी दुनिया मदर्स डे को त्यौहार की तरह मना रही है। हर कोई इस खास दिन अपनी माँ को गिफ्ट और मुबारकबाद दे रहे हैं| इस खास मौके पर एक्टर्स से लेकर क्रिकेटर्स तक, हर कोई सोशल मीडिया के जरिए अपनी मां के लिए एक स्पेशल पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।
क्रिकेटर्स ने दी Mother’s Day 2023 की बधाई
मदर्स डे के मौके पर भारतीय क्रिकेटर्स विराट कोहली, रोहित, सचिन तेंदुलकर से लेकर शिखर धवन और कई खिलाड़ियों ने अपनी मां को एक खास मैसेज समर्पित किया| भारतीय क्रिकेटर्स ही नहीं बल्कि विदेशी क्रिकेटर्स भी अपनी माँ को बधाई देते हुए पोस्ट शेयर कर रहे हैं|
आपको बता दें हर किसी की जिंदगी में मां का महत्व काफी ज्यादा होता है, मां ही हमें जन्म देती है, हमारा ध्यान रखती है और एक अच्छा और सफल इंसान बनाने में मदद करती है। जिन्दगी की पहली गिनती माँ ही सिखाती है और हर मुश्किल परिस्थिति में हौसला बढाते हुए आगे बढाती है|
Mother’s Day 2023 कोहली ने जीता फैंस का दिल
Happy Mother’s Day ❤️❤️❤️ @AnushkaSharma pic.twitter.com/oXTBkKWeIE
— Virat Kohli (@imVkohli) May 14, 2023
मदर्स डे के खास मौके पर सभी क्रिकेटर्स ने अपनी मां को याद करते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें विराट कोहली (Virat Kohli) का पोस्ट काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि किंग कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की मां और अपनी मां सरोज की तस्वीरें शेयर कर उन्हें विश किया है।
सचिन ने माँ को किया Mother’s Day विश
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने मदर्स डे के मौके पर अपनी मां की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी मां के पैर छुते हुए नजर आ रहे है। सचिन ने कैप्शन में लिखा – आई की जगह कोई नहीं ले सकता है आई सिर्फ आई है…
Happy Mother’s Day to my beautiful Mumma! Your unconditional love is what nousrishes me and all of us, and keeps us going. Love you ❤️ pic.twitter.com/Ca3LRm5t1v
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) May 14, 2023
https://twitter.com/babarazam258/status/1657721886883696641
वहीं सूर्यकुमार यादव, फिंच, बाबर आजम, रोहित व कई अन्य कई क्रिकेटर्स ने अपनी इस मौके पर बधाई दी और पोस्ट शेयर की|
पाकिस्तानी क्रिकेटर्स भी मदर्स डे सेलिब्रेट कर रहे हैं|पाकिस्तान के क्रिकेटर और मौजूदा T20I कप्तान बाबर आज़म ने अपनी माँ को जीवन भर उनके साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद देते हुए एक दिल को रुला देने वाली कहानी याद की।
https://twitter.com/WahabViki/status/1657720200815411200
उन्होंने उस समय को याद किया जब उन्होंने अपना पहला बल्ला 1500 पाकिस्तानी रुपये में खरीदा था और उनकी मां ने उन्हें अपनी बचत से सारे पैसे दिए थे। टीम इंडिया के क्रिकेटर कैफ ने लिखा “चलती फिरती हुई आँखों से अज़ान देखी है, मैंने जन्नत तो नहीं देखी, माँ देखी है”| कुछ खिलाड़ियों ने केवल अपनी मां के साथ अपनी तस्वीर लगाकर अपनी भावनाओं को व्यक्त करना पसंद किया|
Wish you a very happy mother's day most beautiful lady my mom…
I miss you in bulk..
Your absence makes us Very sad ..All of us siblings miss you so much.. you're greatly missed in this stage specially when it comes to happy occasion..no one can make up your absence.your absence…— Umar Akmal (@Umar96Akmal) May 14, 2023
पाक क्रिकेटर उमर अकमल ने लिखा है आपको मदर्स डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं मेरी मां…मैं आपको बहुत याद करता हूं ..आपकी अनुपस्थिति हमें बहुत दुखी करती है.. हम सभी भाई-बहन आपको बहुत याद करते हैं.. इस चरण में आप बहुत याद आते हैं, खासकर जब खुशी के अवसर की बात आती है..कोई भी आपकी अनुपस्थिति को पूरा नहीं कर सकता है। आपकी कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। मैं आपको अपने पूरे दिल और आत्मा से याद करता हूं… आई लव यू मां|
Mothers are the epitome of selflessness, love & unmatchable devotion. Mothers are the most beautiful blessing of Allah Almighty. May we always be able to make our parents proud. May we never disappoint them 🙏🏻 Happy #MothersDay Ammi. Thank you for everything you do for us 💝 pic.twitter.com/zYsgKTVKzG
— Bismah Maroof (@maroof_bismah) May 14, 2023
वहाब रियाज के अलावा पाक की जवेरिया खान, बिस्माह मारुफ़ ने भी मदर्स डे पर पोस्ट शेयर कर बधाई दी|




