CRICKET

कोयला खदान में काम करते थे पिता, गरीबी को मात देकर बने स्टार क्रिकेटर, जानें उमेश यादव की कहानी

Interesting Fact of Umesh Yadav Life: खदान में काम करते थे Umesh Yadav के पिता उ गरीब परिवार में 25 अक्टूबर 1987 को हुआ था, उ

Interesting Fact of Umesh Yadav Life: आज हम जिस तेज गेंदबाज के बारे में बात करने जा रहे हैं, वह किसी का रूप का मोहताज नहीं है और उसके परिवार वाले उसको बबूल और स्ट्रांगमैन के नाम से पुकारते हैं, आज हम उमेश यादव के सफरनामा पर बात करने जा रहे हैं, उमेश यादव का तेज गेंदबाज बनने का सफर आसान नहीं था क्योंकि उनके पिता कोयले की खदान में काम करते थे.

उमेश यादव (Umesh yadav) का जन्म बेहद ही गरीब परिवार में 25 अक्टूबर 1987 को हुआ था, उमेश के पिता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया से हैं, लेकिन नौकरी के चलते वो नागपुर आ गए, उमेश का जन्म भी नागपुर में ही हुआ और उनके पिता तिलक यादव नागपुर कोलफील्ड्स यानी कोयले की खदान में काम किया करते थे.

खदान में काम करते थे Umesh Yadav के पिता

उमेश यादव (Umesh yadav) के पिता तिलक यादव मूल रूप से यूपी के देवरिया जिले के रहने वाले हैं, लेकिन कोयला खदान में नौकरी के चलते वो यूपी से नागपुर आ गए, नागपुर में उमेश की फैमिली खापरखेड़ा गांव में रहती थी.

इस गांव ज्यादातर वही लोग रहते हैं, जो कोयला खदान में काम करते हैं, उनके पिता चाहते थे कि, उनका एक बच्चा कॉलेज में पढ़ाई करे, लेकिन फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी नहीं होने के कारण ऐसा नहीं हो सका.

Umesh Yadav

उमेश की कद–काठी अच्छी थी, जिस वजह से उनके पिता उन्हें पुलिस या सेना का जवान बनाना चाहते थे, अपने पिता के कहने पर उमेश ने सरकारी नौकरी के लिए खूब कोशिश की, लेकिन उनकी किस्मत उन्हें कहीं और ही ले जाने वाली थी.

पिता के कहने पर उमेश ने सरकारी नौकरी के लिए कोशिश तो बहुत की, लेकिन वो उसमें सफल नहीं हो सके, बार–बार कोशिश करने के बाद भी उमेश जब एग्जाम क्लियर नहीं कर पाए, तो उन्होंने अपने पिता को क्रिकेटर बनने के सपने के बारे में बता दिया, क्रिकेट में करियर बनाने का फैसला ले चुके उमेश ने टेनिस बॉल को छोड़ा.

Umesh Yadav Net Worth 2022: IPL Salary, Income, Biography

2008 में रणजी खेलने का मिला मौका

विदर्भ के लिए खेलने वाले उमेश यादव को आखिरकार 2008 में रणजी ट्रॉफी खेलने का मौका मिला, मैच की पहली पारी में उमेश ने 75 रन दिए और 4 विकेट अपने नाम किए, अपनी इसी जोरदार परफॉर्मेंस के चलते उमेश को दलीप ट्रॉफी में भी मौका मिला, लेकिन उमेश की जिंदगी बदली IPL से. IPL-2010 में उमेश को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 18 लाख रुपए में खरीदा, इसके बाद से ही उमेश की जिंदगी बदल गई, IPL में मिले पैसों की बदौलत उमेश की फाइनेंशियल कंडीशन सुधर गई और घर में पैसों की तंगी भी कम हो गई.

2010 में हुए टीम इंडिया में शामिल

IPL में जोरदार परफॉर्मेंस के दम पर उमेश यादव (Umesh yadav) को टीम इंडिया में जगह मिली, उमेश ने 2010 में वनडे और 2011 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया, उमेश ने अब तक 71 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 32.25 के एवरेज से 102 विकेट लिए हैं.

34 टेस्ट मैच में उमेश के नाम 94 विकेट है, इसमें उनका एवरेज 35.94 रहा, अगर उमेश के IPL करियर की बात करें, तो उमेश अब तक 94 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 29.75 के एवरेज से 93 विकेट हासिल किए हैं.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *