BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

5 महिला क्रिकेटर जिनकी खूबसूरती के आगे बॉलीवुड अभिनेत्री भी नजर आयेगी फीकी, लिस्ट में मात्र 1 भारतीय खिलाड़ी

महिला क्रिकेट ने पिछले कुछ सालों में तेजी से दुनियाभर में अपनी जगह बनाई है। महिला क्रिकेटरों के शानदार खेल के साथ-साथ उनकी खूबसूरती ने भी फैंस पर अपनी छाप छोड़ी है।बता दें आईसीसी महिला विश्वकप 2022 का समापन हो चुका है। दुनियाभर की शीर्ष टीमें और महिला क्रिकेटर्स ने इसमें जबरदस्त परफॉरमेंस दिखाया है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम कर लिया है।

गौरतलब है कि इनमें कई क्रिकेटर ऐसी भी हैं जो खेल के साथ-साथ अपनी खूबसूरती की वजह से भी अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं। आइए जानते हैं दुनिया के ऐसे ही शीर्ष 5 महिला क्रिकेटरों के बारे में जो बेहद खूबसूरत हैं। इनके समक्ष बॉलीवुड अदाकार की खूबसूरती भी कम नजर आती है।

एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया)-


ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिस पेरी महान ऑलराउंडर्स में शुमार हैं। महिला क्रिकेटरों में उन्होंने बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कई शानदार पारियां खेली हैं। 31 वर्षीय पेरी ने अभी तक 5225 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के साथ-साथ 308 विकेट भी चटकाए हैं। वह दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर में भी इनका नाम शामिल है। फैंस उनकी बल्लेबाजी के साथ साथ उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। वर्ल्डकप के दौरान इन्होने अपने शानदार प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरी है।

सराह टेलर (इंग्लैंड)-


इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर ने तीन साल पहले 29 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन सारा इंग्लैंड के महान महिला क्रिकेटरों में से एक रही हैं। उन्होंने 6500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के साथ-साथ स्टंप के पीछे से 232 विकेट भी चटकाए थें। सारा भले ही इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं लेकिन वह आज भी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटरों में से एक हैं। उनकी सुंदरता क्रिकेट विश्व कप के दौरान चर्चा का विषय बनी रहती थी।

स्मृति मंधाना (भारत) –


स्मृति मंधाना भारतीय महिला टीम की सबसे लोकप्रिय और स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्हें लेडी सहवाग भी कहा जाता है। स्मृति मंधाना ने महिला विश्वकप 2022 के पहले दो मैचों में शानदार बल्लेबाजी का जौहर दिखाया है। बाएं हाथ की सलामी बल्लेबाज मंधाना विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करने के अलावा अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। स्मृति अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। 25 वर्षीय स्मृति अब तक तीनों प्रारूप में मिलाकर 4700 से अधिक रन बना चुकी हैं। वह भारतीय टीम के अलावा बिग बैश लीग में भी उनका प्रदर्शन देखने योग्य होता है।

सुने लुस (दक्षिण अफ्रीका) –

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान डेन वान नैकार्क के चोटिल होने के बाद सुने लुस ने महिला विश्व कप 2022 में टीम की बागडोर संभाली थी। उन्होंने 92 वनडे मैचों में 22.83 की औसत से 1416 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 83 रन है। वनडे क्रिकेट में 6 अर्धशतक भी जड़ चुकी हैं। वहीं गेंद के साथ उन्होंने 108 विकेट भी अपने खाते में जोड़ा है। गेंदबाजी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 36 रन देकर छह विकेट हैं। यह हरफनमौला खिलाड़ी केवल अपने आतिशी परियों के लिए ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूरती के लिए भी बेहद सुर्खियां बटोरती हैं।

सना मीर (पाकिस्तान)-

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी सना मीर बेहद खूबसूरत हैं। वह पाकिस्तान क्रिकेट की स्टार खिलाड़ियों में से एक रही हैं। उन्होंने अपने करियर में 2400 से अधिक रन और 230 से अधिक विकेट लिए हैं। उन्हें 2008 के क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर में उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से भी नवाजा जा चुका है। सना मीर की खूबसूरती ने भी लोगो का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। उनकी अदाओं पर लाखों लोग फिदा हुए थे। वह पाक की पहली महिला क्रिकेटर हैं, जिन्हें 2013 में पीसीबी विमिन क्रिकेटर ऑफ द ईयर से नवाजा गया था।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f